- Hindi News »
- India »
- Supre 30 Founder Anand Kumar Birthday Know About His Sucess Story
जन्मदिन विशेष: गरीबी से वैश्विक पहचान तक, सुपर-30 के आनंद कुमार के संघर्ष और सफलता की अनसुनी कहानी
Anand Kumar: अपने सपनों को टूटता देख आनंद कुमार ने तय किया कि वह किसी और गरीब छात्र का सपना आर्थिक वजहों से टूटने नहीं देंगे। इसी संकल्प के साथ साल 2002 में उन्होंने 'सुपर-30' की शुरुआत की।
- Written By: मनोज आर्या

आनंद कुमार, (फाउंडर, सुपर-30)
Anand Kumar Birthday: आज शिक्षा जगत के उस नायक का जन्मदिन है जिसने न केवल गणित के कठिन सवालों को सुलझाया, बल्कि हजारों गरीब बच्चों की जिंदगी के मुश्किल समीकरणों को भी हल कर दिया। हम बात कर रहे हैं ‘सुपर-30’ (Super-30) के संस्थापक और पद्म श्री से सम्मानित आनंद कुमार की। शून्य से शिखर तक का उनका सफर दुनिया भर के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।
अभावों में बीता आनंद कुमार का बचपन
1 जनवरी 1973 को बिहार की राजधानी पटना में जन्मे आनंद कुमार का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उनके पिता डाक विभाग में क्लर्क थे। आनंद को बचपन से ही गणित से गहरा लगाव था। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें दुनिया की प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिला था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। आर्थिक तंगी और पिता के आकस्मिक निधन के कारण वह कैम्ब्रिज नहीं जा सके। हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्हें अपनी मां के साथ मिलकर पापड़ तक बेचने पड़े।
‘सुपर-30’ के जरिए दुनिया में मिली पहचान
अपने सपनों को टूटता देख आनंद कुमार ने तय किया कि वह किसी और गरीब छात्र का सपना आर्थिक वजहों से टूटने नहीं देंगे। इसी संकल्प के साथ साल 2002 में उन्होंने ‘सुपर-30’ की शुरुआत की। इसका मिशन था हर साल आर्थिक रूप से पिछड़े 30 प्रतिभाशाली छात्रों को चुनना। इस अभियान के जरिए वह सुपर-30 के लिए चयनित छात्रों को मुफ्त में भोजन, आवास और IIT-JEE की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान करते थे। इसका नतीजा यह रहा कि अब तक करीब 500 से ज्यादा छात्र सुपर-30 के जरिए IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुंच चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
IAS अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों? OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस
जब हॉलीवुड और बॉलीवुड भी हुए मुरीद
आनंद कुमार की ख्याति केवल भारत तक सीमित नहीं रही। उनके जीवन और कार्य पर ‘टाइम’ मैगजीन, ‘न्यूज़वीक’ और ‘डिस्कवरी चैनल’ ने डॉक्यूमेंट्री बनाई। साल 2019 में उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज हुई, जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर उनकी कहानी को पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम
आनंद कुमार के योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2023 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें ‘अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार’ और विदेशी विश्वविद्यालयों से कई मानद उपाधियां भी मिल चुकी हैं। आनंद कुमार का मानना है कि सफलता केवल सुविधा की मोहताज नहीं होती, अगर इरादे फौलादी हों तो अभावों में भी इतिहास रचा जा सकता है।
Supre 30 founder anand kumar birthday know about his sucess story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM












