-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Under Construction Building Collapses In South Korea 6 People Missing Rescue Operations Underway
दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन इमारत ढही, 6 लोग लापता; तलाश जारी
- Written By: आसिफ सईद

Representative Photo
सियोल: दक्षिण कोरियाई बचाव दल (South Korean Rescue Teams) ने दक्षिणी शहर ग्वांगजू में निर्माणाधीन इमारत (Underconstruction Building) के ढहने (Building Collapse) के बाद लापता (Missing) छह मजदूरों को बुधवार को फिर ढूंढना शुरू किया। शहर के ह्वाजोंगदोंग जिले में निर्माणाधीन 39 मंजिला इमारत के आंशिक रूप से ढह जाने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 10 वाहन उसके मलबे की चपेट में आने से नष्ट हो गए। आसपास के दर्जनों मकानों तथा दुकानों को एहतियाती तौर पर खाली कराया गया है। आसपास की गलियों में मलबा बिखरा हुआ है।
आपात सेवा कर्मियों ने तीन मजदूरों को बचाया, जिनमें से दो मलबे में फंसे एक ‘शिपिंग कंटेनर’ में से निकाले गए। इस 39-मंजिला इमारत के आगे की ओर गिरने के खतरे के बीच कई घंटे तक बचाव कार्य रोकना पड़ा था। सरकारी एवं निजी विशेषज्ञों और कैमरे से लैस ड्रोन के जरिए सुरक्षा निरीक्षण करने के बाद, आपात सेवा कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर श्वान दस्ते के साथ इमारत में फिर प्रवेश किया। ग्वांगजू के मेयर ली योंग सियोप ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद निष्कर्ष निकाला गया कि बचाव दल के लिए इमारत के अंदर जाना सुरक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण कोरिया: चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच दोबारा मतदान की मांग, सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी
AI Investment India: एआई निवेश में पिछड़ा भारत, उदय कोटक ने कंपनियों को दिया निवेश का अहम सुझाव
Hanwha Explosion: दक्षिण कोरिया की हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, पांच लोगों की मौत
महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी पहल, कोरिया की तकनीक और स्किल सिस्टम से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
मुख्य रूप से ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से तलाश अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्थल पर 394 श्रमिक कार्यरत थे, जिनमें से छह दुर्घटना के बाद से लापता हैं। ली और अन्य अधिकारियों ने श्रमिकों के जीवित पाए जाने की संभावना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति मून जे-इन ने अधिकारियों को इमारत के ढहने के कारणों की जांच करने का आदेश दिया और इस तरह के हादसों को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय करने का आह्वान किया।
Under construction building collapses in south korea 6 people missing rescue operations underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














