-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Un Helicopter Attacked South Sudan General Killed In The Attack Know Whole Matter
UN के हेलीकॉप्टर पर हुआ अटैक, हमले में मारे गए दक्षिण सूडान के जनरल; जानें पूरा मामला
- Written By: अमन उपाध्याय
Sudan Civil War: दक्षिणी सूडान में चरमपंथियों के हमले में जनरल डाक मारे गए हैं, जिसकी पुष्टि देश के राष्ट्रपति ने की है। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर पर भी बड़ा हमला हुआ, जिसमें चालक दल के एक सदस्य की..

दक्षिणी सूडान में UN के हेलीकॉप्टर पर अटैक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
कंपाला: दक्षिण सूडान में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। एक हमले में देश के एक जनरल की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि खुद राष्ट्रपति ने की है। इस घटना के बाद से दक्षिण सूडान में हिंसा और बढ़ गई है। इसी बीच, शुक्रवार को सुदूर इलाके में निकासी मिशन पर गए संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर पर भी हमला हुआ। इस हमले में हेलीकॉप्टर के चालक दल का एक सदस्य मारा गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) ने जानकारी दी है कि ऊपरी नील राज्य के नासिर क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया, जिसमें घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद हिंसा में और तेजी आ गई है, जिससे देश के दो शीर्ष नेताओं के बीच हुआ नाजुक शांति समझौता खतरे में पड़ गया है।
घटना के बाद हालात और बिगड़ गए
दक्षिणी सूडान में हिंसा की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। राष्ट्रपति साल्वा कीर ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी करते हुए बताया कि नासिर में हुए हमले में कई सैनिकों के साथ-साथ उनके कमांडिंग ऑफिसर जनरल माजुर डाक की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “मैं जिस सरकार का नेतृत्व कर रहा हूं, वह इस संकट का समाधान करेगी और हम शांति के मार्ग पर चलते रहेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हिंसा से बचने का आग्रह
रिपोर्ट के अनुसार, यूएनएमआईएसएस के प्रमुख और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि निकोलस हेसम ने उन हत्याओं पर गहरा दुख जताया। यूएनएमआईएसएस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है। साथ ही, उसने सभी पक्षों से आगे किसी भी तरह की हिंसा से बचने का आग्रह किया और देश के नेताओं से बातचीत के माध्यम से तनाव कम करने और नासिर समेत अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की।
संयुक्त राष्ट्र मिशन ने जोर देते हुए कहा कि सभी पक्षों को युद्धविराम का पालन करना चाहिए और पुनर्जीवित शांति समझौते की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखनी चाहिए।
गौरतलब है कि 3 मार्च को नासिर में एसएसपीडीएफ और स्थानीय नुएर व्हाइट आर्मी के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिनकी वजह से एसएसपीडीएफ को शहर से पीछे हटना पड़ा। इस अशांति के चलते राजधानी में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो प्रथम उप राष्ट्रपति रीक मचर के नेतृत्व वाले सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट/विपक्षी सेना के समर्थक थे।
Un helicopter attacked south sudan general killed in the attack know whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













