- Hindi News »
- World »
- Ukrainian Drones Are Wreaking Havoc In Moscow
मॉस्को में कहर बरपा रहे यूक्रेन के ड्रोन, रूसी सेना के अधिकारी ने भी किया ये बड़ा दावा
- Written By: अभिषेक सिंह
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई साल से जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलावर को भी यूक्रेन ने रूस की राजधानी पर ड्रोन हमलों के जरिए कहर बरपाया। यूक्रेन के ड्रोन्स ने रूस की राजधानी मॉस्को के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इस ड्रोन अटैक को यूक्रेन की तरफ से किया गया अब तक का सबसे बड़ा अटैक माना जा रहा है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई साल से जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलावर को भी यूक्रेन ने रूस की राजधानी पर ड्रोन हमलों के जरिए कहर बरपाया। यूक्रेन के ड्रोन्स ने रूस की राजधानी मॉस्को के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इस ड्रोन अटैक को यूक्रेन की तरफ से किया गया अब तक का सबसे बड़ा अटैक माना जा रहा है।
यह इस महीने रूस पर दूसरा बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला था। एक सितंबर को रूसी सेना ने कहा था कि उसने एक दर्जन से अधिक रूसी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा दागे गए 158 ड्रोन को मार गिराया है, जिसे रूसी मीडिया ने युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला बताया था।
यह भी पढ़ें:- Hamas Israel War: गाजा में नहीं रूक रहे इसराइली हमले, 40 फिलिस्तीनियों की मौत और 65 से ज्यादा लोग घायल
सम्बंधित ख़बरें
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
कुवैत के इन दावों से उड़ी दुनिया की नींद; ईरान के मंसूबों से पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा!
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
रूस की जांच समिति ने एक आतंकवादी हमले के रूप में वर्णित इस हमले की आपराधिक जांच की घोषणा की थी। मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि सोमवार को मॉस्को में हुए ड्रोन हमले का मलबा शहर के बाहरी इलाके में एक निजी घर पर जा गिरा, लेकिन इसमे कोई हताहत नहीं हुआ, उन्होंने मॉस्को की ओर बढ़ रहे दर्जनों ड्रोन को देखा जिन्हें शहर के करीब आते ही सेना ने मार गिराया।
रूस ने किया 144 ड्रोन मार गिराने का दावा
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने नौ रूसी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा दागे गए कुल 144 ड्रोन को मार गिराया। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों, ग्लाइड बमों और अपने ड्रोन से हमला किया है, जिसमें 10,000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सेमीफाइल का अखाड़ा तैयार, ट्रंप और कमला हैरिस के बीच आज है पहला मुकाबला
यूक्रेनी अधिकारियों ने शिकायत की है कि देश के पश्चिमी भागीदारों द्वारा दिए गए हथियार यूक्रेनी सेना की ज़रूरतों के हिसाब से कम हैं और सामान्य तौर पर वादा किए जाने के काफी समय बाद आते हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रक्षा कंपनियों से अपना उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Ukrainian drones are wreaking havoc in moscow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














