- Hindi News »
- World »
- Uk Pm Keir Starmer Slams Anti Immigration Protest Firm Stance Against Extremists
एंटी इमिग्रेशन रैली…भड़के ब्रिटीश PM, कहा- कट्टरपंथियों के सामने कभी नहीं झुकेगा देश
London Protest: ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा कि उनकी सरकार कट्टरपंथियों और अति-दक्षिणपंथी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगी। उन्होंने लंदन में पुलिसकर्मियों पर हमलों की कड़ी निंदा की।
- Written By: अक्षय साहू

कट्टरपंथियों पर भड़के कीर स्टार्मर (फोटो- सोशल मीडिया)
Keir Starmer on Anti-Immigration Rally: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि उनकी सरकार कट्टरपंथियों के आगे कभी नहीं झुकेगा। स्टार्मर का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले राजधानी लंदन में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतर कर सरकार की इमिग्रेशन नीति के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने इसके साथ ही स्टार्मर को प्रधानमंत्री पद से हटाने की भी मांग की।
कीर स्टार्मर ने रविवार को स्पष्ट किया कि सरकार उन अति-दक्षिणपंथी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगी, जो राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल हिंसा फैलाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमलों की भी कड़ी निंदा की। ब्रिटेन में पिछले कुछ समय दूसरे देश से आने वाला अप्रवासी नागरियों की बढ़ती संख्या एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
कट्टारपंथियों के सामने नहीं झुकेगा देश
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्मर ने कहा कि लाल और सफेद अंग्रेजी झंडा “हमारे विविधतापूर्ण देश का प्रतिनिधित्व करता है” और किसी भी नागरिक को उनकी “पृष्ठभूमि या त्वचा के रंग” के आधार पर निशाना बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
हमले से पहले अकेले पड़े ट्रंप, ब्रिटेन ने भी छोड़ा साथ; क्या अमेरिका पर भारी पड़ेगी ईरान की सेना?
‘ट्रंप का टैरिफ गैरकानूनी’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति को बड़ा झटका; अधिकारों के उल्लंघन का लगा आरोप
Nepal: झापा-5 में केपी शर्मा ओली की अग्निपरीक्षा, क्या बालेन शाह ढहा पाएंगे पूर्व पीएम का 34 साल पुराना किला?
क्या ईरान के ‘शहीद’ ड्रोन डुबो देंगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर? जानें समंदर में किसके पास है कितनी ताकत
इस रैली का नेतृत्व अति-दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने किया, जिसमें “यूनाइट द किंगडम” के तहत मध्य लंदन में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए विरोध के रूप में प्रस्तुत किया। हालांकि प्रदर्शन के केंद्र में सरकार की इमिग्रेशन नीति थी। यह ब्रिटेन में पिछले कुछ सालों में देखी गई सबसे बड़ी दक्षिणपंथी भीड़ थी।
London’s police are overwhelmed trying to break up fights as competing protest groups clash. London is starting to look like a powder keg. pic.twitter.com/tqUYw6dUO7 — Steve Hanke (@steve_hanke) September 13, 2025
स्टार्मर ने अब रैली पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है, लेकिन दूसरों को डराने, रंग या पृष्ठभूमि के आधार पर निशाना बनाने और अधिकारियों पर हमला करने की अनुमति नहीं है।
हमारा झंडा हिंसा करने वालों के लिए नहीं
स्टार्मर ने कहा, “ब्रिटेन एक ऐसा राष्ट्र है जो सहिष्णुता, विविधता और सम्मान पर गर्व करता है। हमारा झंडा उन लोगों के हाथों में कभी नहीं जाएगा जो इसे हिंसा, भय और विभाजन के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करते हैं।”
People have a right to peaceful protest. It is core to our country’s values. But we will not stand for assaults on police officers doing their job or for people feeling intimidated on our streets because of their background or the colour of their skin. Britain is a nation… — Keir Starmer (@Keir_Starmer) September 14, 2025
यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने 1600Km दूर से रूस पर दागे 361 ड्रोन, सबसे बड़े ऑल रिफाइनरी के बनाया निशाना- VIDEO
रैली इमिग्रेशन के मुद्दे, खासकर छोटी नावों में इंग्लिश चैनल पार करने वाले प्रवासियों पर बहस के बीच हुई। समर्थकों ने “नावों को रोको”, “उन्हें घर भेजो” और “बस बहुत हुआ, हमारे बच्चों को बचाओ” जैसे पोस्टर दिखाए। भीड़ ने “कीर स्टार्मर एक वानकर है”, “टॉमी”, “किसकी गली? हमारी गली” और “इंग्लैंड” जैसे नारे लगाए।
Uk pm keir starmer slams anti immigration protest firm stance against extremists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026: बांग्ला भाषा के लिए दी गई शहादत ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास?
Feb 21, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














