Weather Update: 7 दिनों के लिए दिल्ली समेत 11 राज्यों में अलर्ट, कोहरे और शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप

Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 7 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। बारिश के भी आसार हैं।
Delhi, UP and 11 other states are on alert for the next seven days as fog and cold wave conditions worsen
ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे लोग।
Published on
Updated on

Today Weather News: उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। इसके साथ ही कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी है। उनके अनुसार अगले 7 दिनों तक रात और सुबह में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई राज्यों में शीतलहर का भी कहर जारी रहेगा।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में आज शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 5 से 8 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, 5 से 9 जनवरी पश्चिमी राजस्थान में, 5 से 10 जनवरी पूर्वी राजस्थान में और 6–7 जनवरी को झारखंड में शीतलहर की संभावना है।

कश्मीर-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

आईएमडी ने आज और कल उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के कुछ इलाकों में छह जनवरी को बारिश हो सकती है। अगले तीन दिन मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह में कई स्थानों पर हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही। छह जनवरी के बीच कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है।

यूपी के मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड है। रविवार को कानपुर की रात सबसे सर्द रही। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड का असर बढ़ने की आशंका जताई है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा तक उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर दिखेगा।लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास होगा।

झारखंड में शीतलहर

पूरे झारखंड में शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में आगे भी शीतलहर की स्थिति बनेगी। कई जिलों में घना कोहरा जनजीवन और यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। आईएमडी ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। उत्तरी कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान है। गुलमर्ग में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में यह शून्य से पांच डिग्री नीचे है। आईएमडी ने 5 और 6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान जताया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com