- Hindi News »
- World »
- Keir Starmer Shocks Peter Mandelson Over Jeffrey Epstein Links
एपस्टीन के ब्रिटिश राजदूत दोस्त पर चला चाबुक, ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने किया बर्खास्त
Epstein Case: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सामने आए नए सबूतों के आधार पर अमेरिका में तैनात ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेलसन को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।
- Written By: अक्षय साहू

पीटर मैंडेलसन, जेफरी एपस्टीन (फोटो- सोशल मीडिया)
Peter Mandelson Controversy: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका में तैनात ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेलसन को उनके पद से हटा दिया है। यह कड़ा फैसला उस समय लिया गया जब बाल यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन के साथ मैंडेलसन की करीबी रिश्तों के लेकर कुछ ईमेल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन ईमेल्स से साफ पता चलता है कि दोनों के बीच गंभीर गहरे रिश्ते थे।
जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश संसद ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में विदेश कार्यालय मंत्री स्टीफन डौटी ने कहा, “सामने आए नए सबूतों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने विदेश सचिव से अनुरोध किया था कि मैंडेलसन को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
मैंडेलसन को हटाए जाने को लेकर ब्रिटिश विदेश मंत्रायल ने एक आधिकरिक बयान जारी करते हुए कहा कि, जो नई जानकारी इन ईमेल्स में सामने आई है, वह मैंडेलसन की नियुक्ति के समय उपलब्ध तथ्यों से कहीं अधिक गंभीर है। विदेश कार्यालय ने साफ किया कि वो ईमेल्स की सच्चाई की जांच करेगें।
सम्बंधित ख़बरें
हमले से पहले अकेले पड़े ट्रंप, ब्रिटेन ने भी छोड़ा साथ; क्या अमेरिका पर भारी पड़ेगी ईरान की सेना?
‘ट्रंप का टैरिफ गैरकानूनी’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति को बड़ा झटका; अधिकारों के उल्लंघन का लगा आरोप
Nepal: झापा-5 में केपी शर्मा ओली की अग्निपरीक्षा, क्या बालेन शाह ढहा पाएंगे पूर्व पीएम का 34 साल पुराना किला?
क्या ईरान के ‘शहीद’ ड्रोन डुबो देंगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर? जानें समंदर में किसके पास है कितनी ताकत
बता दें कि ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ ने बुधवार को कुछ ईमेल्स प्रकाशित किए थे। इनमें यह बताया गया था कि 2008 में एपस्टीन को सजा मिलने से कुछ समय पहले मैंडेलसन ने उसे “तुरंत रिहाई के लिए समर्थन” देने की बात कही थी। यही वह समय था जब एपस्टीन को 18 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।
हालांकि, इससे पहले भी पीटर मैंडेलसन और एपस्टीन के बीच संबंधों की चर्चा पहले भी होती रही है, लेकिन इन ताजा ईमेल्स ने उनकी दोस्ती की गंभीरता को और स्पष्ट कर दिया, जिसके चलते ब्रिटेन की सरकार को कड़े कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। मैंडेलसन ने इसी साल फरवरी में वाशिंगटन डीसी में ब्रिटिश राजदूत का पद संभाला था।
यह भी पढ़ें: आंदोलन के नाम पर डकैती! GEN-Z ने मॉल पर किया हाथ साफ, लूट ले गई कपड़े और शराब, सामने आया VIDEO
कौन था जेफरी एपस्टीन?
जेफरी एपस्टीन एक अमीर निवेशक था, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में गिरफ्तारी के बाद उसकी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पहले 2008 में वह एक गुप्त कानूनी समझौते के जरिए कई गंभीर आरोपों से बच निकला था। उसकी मौत को आज भी कई लोग एक साजिश मानते हैं।
Keir starmer shocks peter mandelson over jeffrey epstein links
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026: बांग्ला भाषा के लिए दी गई शहादत ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास?
Feb 21, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














