- Hindi News »
- Entertainment »
- Uday Chopra Birthday Special Know Net Worth Career Success Business
उदय चोपड़ा का फिल्मों में नहीं चला जादू, यूं बने करोड़ों के मालिक, बर्थडे पर जानिए एक्टर की कहानी
Uday Chopra Birthday: उदय चोपड़ा भले ही एक्टिंग में बड़ा मुकाम न हासिल कर पाए हों, लेकिन बिजनेस और प्रोडक्शन में वो करोड़ों के मालिक हैं। चलिए अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके बारे में जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या

उदय चोपड़ा बर्थडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Uday Chopra Net Worth And Career: बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्हें शानदार लॉन्च मिला, लेकिन करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। इन्हीं में एक धूम फ्रेंचाइजी से मशहूर हुए उदय चोपड़ा का नाम भी है। दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे होने के बावजूद उदय बड़े पर्दे पर खुद को स्टार के तौर पर स्थापित नहीं कर सके, लेकिन उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
दरअसल, 5 जनवरी 1973 को मुंबई में जन्मे उदय चोपड़ा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बेहद मजबूत तरीके से की थी। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें (2000) से बतौर अभिनेता डेब्यू किया। इसके बाद मेरे यार की शादी है में लीड रोल और मुझसे दोस्ती करोगे में कैमियो किया। हालांकि ये फिल्में उन्हें स्थायी स्टारडम नहीं दिला पाईं। वहीं, अभिनेता आज यानी 5 जनवरी को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर चलिए उनके बारे में जानते हैं…
इन फिल्मों से उदय चोपड़ा ने बनाई पहचान
उदय ने सुपारी और चरस जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 2004 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धूम से मिली। अली अकबर फतेह खान के किरदार में उनका कॉमिक अंदाज दर्शकों को पसंद आया। इसके बाद वे धूम 2 और धूम 3 का भी हिस्सा बने। इसके अलावा नील एंड निक्की और प्यार इंपॉसिबल जैसी फिल्मों में भी उन्होंने लीड रोल निभाया, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘Saas Bahu Yamraj’ का टीवी प्रीमियर जल्द, Amrapali Dubey की फिल्म में दिखेगा कॉमेडी और इमोशन का अनोखा तड़का
‘Kaptan’ की शूटिंग में घायल हुए Saqib Saleem, दर्द के बावजूद पूरा किया खतरनाक सीन
Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस

एक्टिंग के साथ-साथ उदय चोपड़ा ने फिल्ममेकिंग की बारीकियां भी सीखी हैं। उन्होंने लम्हे, परंपरा, डर और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में अपने पिता यश चोपड़ा को असिस्ट किया। वहीं, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी वे अपने भाई आदित्य चोपड़ा के साथ जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें- वड़ा पाव, ट्रैफिक और गड्ढे देखने की तलब, सुरभि चंदना को विदेश में आई मुंबई की याद
इतने करोड़ के मालिक हैं एक्टर
भले ही उदय चोपड़ा एक्टिंग में पीछे रह गए हों, लेकिन बिजनेस की दुनिया में वो काफी आगे हैं। वो यशराज फिल्म्स से गहराई से जुड़े हुए हैं और YRF Entertainment से लेकर कंपनी के मैनेजमेंट तक अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा वे एक कॉमिक बुक कंपनी के मालिक भी हैं और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उदय चोपड़ा की कुल नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। यानी फिल्मों में सीमित सफलता के बावजूद, उदय चोपड़ा आज एक सफल बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
Uday chopra birthday special know net worth career success business
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














