राजस्थान के जालोर में भीषण बस हादसा, खाई में जा गिरी बस, अब तक 5 लोगों की मौत- देखें VIDEO

Jalore Bus Accident: हादसा आहोर के अगवरी गांव के पास NH हाईवे पर हुआ। हाईवे पर सांचौर की एक प्राइवेट बस पलट गई, जिससे जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Rajasthan Bus Accident News
राजस्थान के जालोर में भीषण बस हादसा, खाई में जा गिरी बस, अब तक 5 लोगों की मौत- देखें VIDEO
Published on: 
Updated on: 

Bus Accident in Rajasthan: राजस्थान के जालौर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 325 पर एक स्लीपर बस खाई में गिर गई। बस अचानक सड़क से उतरकर नीचे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो रातभर चलता रहा।

नींद की झपकी से हादसा
यह हादसा गांव उम्मेदपुर के पास हुआ था, और जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने ही पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण बस से उसका नियंत्रण छूट गया और बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दिन में भी हुआ था हादसा

राजस्थान के जालोर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे हैं। बस के पलटने से घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आहोर के अगवरी गांव के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा NH हाईवे पर सांचौर की एक प्राइवेट बस के पलटने से हुआ, जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी और तेज रफ्तार हादसे का एक कारण हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com