-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Uk Deputy Pm Angela Rayner Resignation Tax Controversy
ब्रिटेन में राजनीतिक संकट, ब्रिटेन की डिप्ट PM एंजेला रेनर ने छोड़ा पद, टैक्स घोटाले में आया नाम
- Written By: अक्षय साहू
Britain News: ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने टैक्स चोरी के कारण इस्तीफा दे दिया। जांच में पता चला कि उन्होंने संपत्ति पर स्टैम्प ड्यूटी कम भरी, जिससे उन्हें 40,000 पाउंड का फायदा हुआ।

ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर (फोटो- सोशल मीडिया)
Angela Renner Resigns: ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला एक स्वतंत्र जांच रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें पता चला कि उन्होंने हाल ही में खरीदी गई एक संपत्ति पर टैक्स सही तरीके से नहीं भरा, जिससे सरकारी मंत्रियों के लिए निर्धारित नैतिक मानकों का उल्लंघन हुआ।
बुधवार को रेनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हुए स्वीकार किया था कि, उन्होंने इंग्लैंड के दक्षिणी तट के हव इलाके में खरीदे गए फ्लैट पर टैक्स भुगतान में गलती की थी। इसके बाद उन्होंने खुद को मंत्री नैतिकता सलाहकार लॉरी मैग्नस के सामने जांच के लिए पेश किया था।
टैक्स चोरी मामले में आया नाम
शुक्रवार को लॉरी मैग्नस ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को सौंपी, जिसमें खुलासा हुआ कि एंजेला रेनर ने ‘स्टैम्प ड्यूटी’ टैक्स कम भरा था, जिससे उन्हें लगभग 40,000 पाउंड (लगभग 42 लाख रुपये) का फायदा हुआ। ब्रिटेन में संपत्ति खरीद पर टैक्स लगता है, जो महंगी या दूसरी संपत्तियों पर अधिक होता है।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
Adani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
✉️ pic.twitter.com/CHZXBiW2h8 — Angela Rayner (@AngelaRayner) September 5, 2025
एंजेला रेनर लेबर सरकार में आवास मामलों की मंत्री थीं। वह अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं और अक्सर टैक्स चोरी करने वालों, विशेषकर पिछली कंजरवेटिव सरकार के नेताओं की कड़ी आलोचना करती रही हैं। जुलाई 2024 में सत्ता संभालने वाली लेबर सरकार के लिए यह मामला बड़ा झटका साबित हुआ है।
आर्थिक सुधारों को लेकर किए कई बड़े काम
एंजेला रेनर ब्रिटेन की एक प्रभावशाली राजनेता हैं, उन्होंने देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने लेबर पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की और बाद में उप-प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचीं। रेनर ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और आर्थिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और स्पष्ट दृष्टिकोण ने उन्हें लोकप्रिय बनाया।
यह भी पढ़ें: ट्रंप फिर से फोड़ेंगे टैरिफ बम, कहा- US में निवेश न करने वाले चिप निर्माताओं पर लगेगा टैक्स
उन्होंने कई सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाया, खासकर वंचित वर्गों के लिए। रेनर ने महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए भी सक्रियता दिखाई। उनकी राजनीति में समावेशन और समानता के सिद्धांत प्रमुख थे। उप-प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन की नीतियों को मजबूत किया। उनका करियर लगातार विकासशील रहा, जिससे उन्हें ब्रिटेन की राजनीति में एक मजबूत और सम्मानित व्यक्तित्व माना जाता है।
Uk deputy pm angela rayner resignation tax controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMगोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Jul 29, 2026 | 02:40 PMCM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Jul 29, 2026 | 02:40 PMFriendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Jul 29, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














