- Hindi News »
- World »
- Turkiye Offers Military Support To Bangladesh After Pakistan
बांग्लादेश की ताकत बढ़ाएगा ये मुस्लिम देश, सैन्य मदद को है तैयार, मची हलचल
पाकिस्तान के बाद अब तुर्की ने भी बांग्लादेश के प्रति सहयोग की भावना दिखाई है। इस समय तुर्की के सैन्य अधिकारी बांग्लादेश के दौरे पर हैं और उन्होंने रक्षा क्षेत्र में व्यापक सहयोग का भरोसा दिलाया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

बांग्लादेश के साथ आया तुर्की, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
ढाका: तुर्की जो अब तक अक्सर पाकिस्तान का हर तरह से समर्थन करता रहा है, अब बांग्लादेश के साथ भी अपने संबंध मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। तुर्की के रक्षा अधिकारियों ने घोषणा की है कि वे बांग्लादेश के रक्षा क्षेत्र में सहयोग करेंगे। बांग्लादेश की सेना ने एक फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी कि तुर्की के रक्षा उद्योग सचिव, एचई प्रोफेसर हालुक गोरगुन ने रक्षा मुख्यालय का दौरा किया। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और गहरा करने पर विचार-विमर्श हुआ।
बांग्लादेश की सेना ने जानकारी दी है कि तुर्किए के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बांग्लादेश के रक्षा क्षेत्र को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि तुर्की की मदद से बांग्लादेश में आधुनिक हथियारों का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस समय तुर्की के रक्षा उद्योग प्रमुख हालुक गोरगुन बांग्लादेश के दौरे पर हैं। इससे पहले बांग्लादेश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी तुर्किए की यात्रा कर चुके हैं। दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को लेकर चर्चा की योजना है।
रक्षा क्षेत्र में सहयोग लगातार हो रहा मजबूत
हाल ही में बांग्लादेश निवेश विकास निगम के अध्यक्ष आशिक चौधरी ने तुर्की की एक सैन्य निर्माण इकाई का दौरा किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश और तुर्किए के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। वर्ष 2022 में बांग्लादेश, तुर्की से सबसे अधिक रक्षा उपकरण खरीदने वाला प्रमुख देश रहा। इसके अलावा, अप्रैल में तुर्की की अंतरिक्ष उद्योग से जुड़ी कंपनी ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन को अपने यहां आमंत्रित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
Iraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
PM मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, मंडेला को भी मिल चुका है ये अवॉर्ड
खरीद रहा तुर्की से ड्रोन सहित कई सैन्य उपकरण
बांग्लादेश के पूर्व राजदूत ने जानकारी दी कि उनका देश तुर्की से ड्रोन सहित कई सैन्य उपकरण खरीद रहा है। दोनों देशों के बीच रिश्ते लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं और वे एक-दूसरे की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में बांग्लादेश और तुर्की के संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि पहले बांग्लादेश रक्षा क्षेत्र में चीन पर निर्भर था, लेकिन अब वह तुर्की पर अधिक भरोसा जता रहा है।
Turkiye offers military support to bangladesh after pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
May 06, 2026 | 06:07 PMSystem में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
May 06, 2026 | 06:06 PMMP सरकार की ऐतिहासिक सौगात, पुलिस-सेना भर्ती के लिए OBC युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग; साथ ही मिलेगा स्टाइपेंड
May 06, 2026 | 05:58 PMवर्ना अब तक दौड़ने लगती बुलेट ट्रेन.. देरी का ठीकरा, ठाकरे पर ! हर माह तैयार हो रहा 15 किमी ट्रैक
May 06, 2026 | 05:54 PMबंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
May 06, 2026 | 05:54 PMShani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
May 06, 2026 | 05:53 PMतमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा DMK से पुराना नाता, विजय की TVK के साथ मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
May 06, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













