क्रैश से 9 मिनट पहले अजित पवार ने किससे की थी बात? आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने, जानें क्या कहा

Ajit Pawar Last Call Recording: विमान हादसे से पहले अजित पवार की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने! विमान हादसे से 9 मिनट पहले चचेरे भाई श्रीजीत से हुई थी बात।
Last call recording of Ajit Pawar before the fatal plane crash released by Sreejit Pawar. The 8:37 AM call discusses social justice and ZP elections.
श्रीजीत पवार ने सुनाया अजित पवार से आखिरी बातचीत का रिकॉर्ड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ajit Pawar Last Call Recording Before Plane Crash: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता अजित पवार की निजी विमान दुर्घटना में मौत के बाद राज्यभर में शोक का माहौल है। इस बीच, प्लेन क्रैश से ठीक पहले अजित पवार की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। यह रिकॉर्डिंग उनके चचेरे भाई और एनसीपी (अजित पवार गुट) के कार्यकर्ता श्रीजीत पवार ने बारामती में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सार्वजनिक की।

जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी की सुबह अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए एक प्राइवेट विमान से रवाना हुए थे। सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

क्रैश से 9 मिनट पहले हुई थी आखिरी बातचीत

श्रीजीत पवार ने बताया कि अजित पवार की उनसे आखिरी बातचीत विमान हादसे से कुछ मिनट पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि रात 8 बजकर 19 मिनट पर उन्होंने अजित पवार को एक संदेश भेजा था। नेटवर्क उपलब्ध होते ही अजित पवार ने स्वयं उन्हें कॉल किया। यह कॉल सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर हुई थी, जबकि विमान हादसा 8 बजकर 46 मिनट पर हुआ।

जिला परिषद चुनाव को लेकर चर्चा

श्रीजीत पवार के अनुसार, आखिरी बातचीत जिला परिषद चुनाव की उम्मीदवारी को लेकर थी। कॉल के दौरान अजित पवार ने सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के उद्देश्य से काम किया जाना चाहिए।

श्रीजीत पवार और अजित पवार के बीच हुई आखिरी बातचीत

  • अजित पवार - हैलो।
  • श्रीजीत पवार - हैलो दादा नमस्कार।
  • अजित पवार - अरे बाबा दिगंबर दुर्गाडे कई सालों से माली समाज का व्यक्ति है। इन्हें जिला बैंक का चेयरमैन मैंने बनाया। पूरे जिले बैंक का। ये बैंक तो छोटी-सी है आपको कोई जानकारी नहीं होती कुछ नहीं होता।
  • श्रीजीत - जी दादा
  • अजित पवार - हम भी सभी जाति धर्म को साथ लेकर जाते हैं बेटा।
  • श्रीजीत पवार - नहीं, मुझे जो जानकारी थी वो मैंने कहा दादा…आपको मदद मिलेगी इसलिए कहा।
  • अजित पवार - मैं मानता हूं। ऐसा नहीं है। बरोबर है, लेकिन माली समाज को जिला परिषद की उम्मीदवारी मैंने सुपे गुट से दी है। यहां ओबीसी का रिजर्वेशन था बाकी के लोगों ने दिया नहीं। बाकी लोगों ने दूसरे जाति के लोगों को उम्मीदवारी दी है, जिस तरह से हमने किया है।
  • श्रीजीत - ठीक है दादा आपको जो योग्य लगता है वो फैसला लें आप।
  • अजित पवार - ठीक है।

रिकॉर्डिंग में अजित पवार यह कहते हुए सुने गए कि माली समुदाय को जिला परिषद की उम्मीदवारी उन्होंने स्वयं दी है और किसी अन्य पार्टी ने ऐसा नहीं किया। श्रीजीत पवार ने दावा किया कि यह कॉल अजित पवार ने विमान में बैठे-बैठे की थी।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया गया। इस दौरान लाखों समर्थक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और आम नागरिक मौजूद रहे। उनकी असामयिक मौत से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com