-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Win One Big Beautiful Bill Passed America Congress
ट्रम्प का जादू फिर चला, संसद से पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, जानें इसके फायदे
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुचर्चित ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ गुरुवार देर रात पारित हो गया है, जिसे उनके संभावित दूसरे कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह विधेयक सीनेट और प्रतिनिधि..

अमेरिकी संसद से पास हुआ 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी सबसे बड़ी जीत दिलाने वाला बिल आखिरकार पास हो गया है। यह वही बिल है, जिसे लेकर ट्रंप और एलन मस्क के बीच टकराव भी हो गया था। इस बिल को ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ नाम दिया गया है, जिसे संसद ने गुरुवार देर रात मंजूरी दी। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में यह प्रस्ताव 218 के मुकाबले 214 मतों से पास हुआ।
ट्रंप लंबे समय से इस महत्वाकांक्षी कानून को पास कराने की कोशिश कर रहे थे। वोटिंग के दौरान 218 सांसदों ने इस बिल के पक्ष में वोट डाला, जबकि 214 सांसदों ने इसका विरोध किया। जैसे ही संसद ने इस टैक्स बिल को अंतिम मंजूरी दी, इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेज दिया गया। इस बिल का पारित होना ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की एक अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कानून
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कांग्रेस द्वारा उनके प्रमुख टैक्स और खर्च से जुड़े इस बिल को पारित किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह बिल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को “रॉकेट की रफ्तार” से ऊपर ले जाएगा। आयोवा में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक रैली के लिए रवाना होते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “यह कानून देश को एक रॉकेट जैसा तेज़ बनाएगा।” ट्रंप ने इसे “अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कानून” बताया जिसे उन्होंने मंजूरी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
इस बिल से क्या होगा फायदा
इस विधेयक को सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रपति की अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मतदान के समय दो रिपब्लिकन सांसदों ने पार्टी की पारंपरिक नीति से अलग रुख अपनाते हुए डेमोक्रेट्स का समर्थन किया। इस बिल के पारित होने के बाद ट्रंप की कई प्रमुख नीतियों को कानूनी मंजूरी मिल गई है, जिनमें प्रवासियों की बड़े पैमाने पर वापसी (मास डिपोर्टेशन), सेना और सीमा सुरक्षा पर अतिरिक्त बजट, और पहले कार्यकाल में दी गई टैक्स छूट को आगे बढ़ाना शामिल है।
‘बस 30 सेकंड…’, ब्रह्मोस अटैक से थर्रा गया था पाक, शरीफ के सलाहकार ने खोला पोल
बिल पास होने के बाद, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कर और व्यय कटौती से जुड़े बड़े विधेयक पर शुक्रवार, 4 जुलाई को शाम 5 बजे हस्ताक्षर करेंगे।
इसके पहले सीनेट में हुआ था पास
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और न्यूयॉर्क से सांसद हकीम जेफ्रीस ने विधेयक के विरोध में सदन में आठ घंटे से ज्यादा लंबा भाषण देकर मतदान की प्रक्रिया को टाल दिया। दूसरी ओर, स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि, “हम एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने जा रहे हैं। इस शानदार और व्यापक विधेयक के ज़रिए हम देश को पहले से ज़्यादा ताक़तवर, सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे।” बता दें कि यह विधेयक कुछ दिन पहले ही सीनेट में पारित हुआ था। सीनेट में जेडी वेंस के निर्णायक वोट के चलते यह बिल पास हो सका था।
Trump win one big beautiful bill passed america congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














