- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 15 March 2026 Horoscope Today In Hindi
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव होता है, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। 15 मार्च का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope Prediction: हिंदू कैलेंडर के अनुसार 15 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण एकादशी का विशेष संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र के प्रभाव और ग्रहों की चाल के कारण आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज आपकी राशि क्या कहती है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी अनचाही यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में जुटे विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। किसी भी नए या नियोजित कार्य को करते समय सावधानी बरतें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है और पारिवारिक जीवन अत्यंत आनंददायक व्यतीत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Birthday Horoscope April 19: आज जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें आर्थिक लाभ और करियर का पूरा हाल
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Weekly Horoscope 19-25 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है महासंयोग! जानें किसके घर आएगी खुशहाली
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज यात्रा सुखद रहने वाली है। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बड़े खर्चों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। आपकी थोड़ी सी असावधानी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर बोलें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। मित्रों से मुलाकात के योग हैं और धन लाभ की प्रबल संभावना बनी हुई है। हालांकि, पड़ोसियों के साथ छोटे-मोटे विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज भावुक होकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला कष्टकारी हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन किसी व्यक्ति विशेष के साथ आपका वैचारिक मतभेद या विवाद हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज व्यापार और व्यवसाय में काफी व्यस्तता रहेगी। मन में किसी अनजान डर या चिंता के कारण बेचैनी रह सकती है। सकारात्मक रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। किसी प्रभावशाली अधिकारी से सहयोग मिलने की उम्मीद है, जो आपके रुके हुए कार्यों को गति देगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन यश और कीर्ति दिलाने वाला है। आपके निजी पुरुषार्थ और मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, यात्रा या प्रवास के दौरान अपनी सुरक्षा और सामान का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें:- पापमोचनी एकादशी का क्या है महत्व? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज बड़े जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें और विवादों को तूल न दें। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक परिणाम देंगे। निवेश के मामले में संयम बरतना हितकर रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। धन की प्राप्ति के साथ-साथ पारिवारिक सुख और वैभव बना रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी और कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें ताकि आपकी मानसिक शांति भंग न हो।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। प्रियजनों और पुराने मित्रों से भेंटवार्ता होगी जो सुखद रहेगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से मन में संतोष और प्रसन्नता का भाव रहेगा।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन दूसरों के सहयोग से कार्य सिद्ध करने वाला है। संतान के भविष्य या स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो वहां सावधानी पूर्वक कदम उठाएं। कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और समाज में आपका कद बढ़ेगा। वाहन सुख मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही, दूर रहने वाले किसी प्रिय मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
विशेष व्यापार भविष्य
चैत्र कृष्ण एकादशी और श्रवण नक्षत्र के विशेष प्रभाव के कारण बाजार में आज बड़ी हलचल देखने को मिलेगी।
धातु बाजार: सोना, चांदी और पीतल जैसी धातुओं में आज भारी तेजी देखी जा सकती है। निवेशकों के लिए यह समय मुनाफे वाला हो सकता है।
कृषि उत्पाद: रूई, कपास, सूत, गुड़, खांड़ और घी के भावों में वृद्धि की संभावना है। साथ ही चांवल, बाजरा, तिल और सरसों की कीमतों में भी उछाल आ सकता है।
मसाला बाजार: नारियल, जीरा और धनिया के भावों में स्थिरता (समता) बनी रहेगी, यहाँ बड़े उतार-चढ़ाव की उम्मीद कम है।
आज का विशेष भाग्यांक: 1557
Aaj ka rashifal 15 march 2026 horoscope today in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM













