-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Shehbaz Sharif Reveals International Talks For Pakistan Fighter Jets
खाने को नहीं दाने-अम्मा चली भुनाने! रेल का इंजन नहीं बना पा रहा पाकिस्तान…फाइटर जेट्स बेचने का कर रहा दावा
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: IMF कर्ज पर चल रहे पाकिस्तान में प्रधानमंत्री फाइटर जेट निर्यात का दावा कर रहे हैं, जबकि रेलवे पुराने इंजनों, बढ़ते फेल्योर और बदहाल सेवाओं से परेशान है।

शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan JF-17 Fighter jet Deals: पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कहता फिर रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हराने के बाद उसके JF-17 थंडर फाइटर जेट की मांग बढ़ गई है। हैरानी बात ये है कि एक ओर जहां पाकिस्तनी सरकार और सेना अपने फाइटर जेट की तारीफ करते नहीं थक रहे है, वहीं दूसरी तरफ नए रेल इंजन नहीं बन पा रहे और रेलवे के लोकोमोटिव फेल होने की संख्या लगातार बढ़ रही है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दावा कर रहा है कि कई देश उनसे फाइटर जेट खरीदने में रुचि रखते हैं। पाकिस्तान वर्तमान में IMF से मिली उधारी पर अपनी अर्थव्यवस्था को थामे हुए है, लेकिन इसके बावजूद शहबाज शरीफ ने फाइटर जेट की मांग बढ़ने का दावा किया है।
पाकिस्तान के फाइटर जेट्स की मांग बढ़ी
शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि कई देश फाइटर जेट खरीदने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहे हैं। सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक संघीय कैबिनेट बैठक में कहा कि पाकिस्तान के फाइटर जेट्स की मांग बढ़ गई है और कई देश “जेट हासिल करने के लिए हमारे साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।” शहबाज ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि किन जेट्स की खरीद पर बातचीत हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आंतकी गुटों को संरक्षण दे रहा पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में बढ़ सकती है अस्थिरता; MEMRI की रिपोर्ट में बड़ा दावा
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! अब रोजाना बदलेंगे दाम, जनता पर महंगाई की दोहरी मार
New UK PM: बिना आम चुनाव के एंडी बर्नहैम बनेंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, 349 सांसदों का मिला साथ
PM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, JF-17 थंडर फाइटर जेट खरीदने के लिए सूडान, लीबिया, सऊदी अरब, इराक, इंडोनेशिया और बांग्लादेश जैसे देशों के साथ बातचीत हो रही है। कुछ देश मुश्शाक ट्रेनिंग जेट में भी रुचि दिखा रहे हैं। यह बयान पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री रजा हयात हराज के बीबीसी उर्दू इंटरव्यू के एक दिन बाद आया था, जिसमें उन्होंने भी कई देशों की जेएफ-17 में रुचि की बात कही थी।
पाकिस्तान रेलवे की हालत चिंताजनक
वहीं, पाकिस्तान रेलवे की स्थिति काफी चिंताजनक है। पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों ने नेशनल असेंबली की स्थायी समिति को बताया कि रेलवे में लोकोमोटिव फेल्योर लगातार बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण नए इंजन न लगाना और पुराने इंजन का अत्यधिक इस्तेमाल है। रेलवे के 63 प्रतिशत से अधिक इंजन दो दशक से अधिक पुराने हैं। इसके अलावा, रोलिंग स्टॉक पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Gaza Peace Plan: ट्रंप प्रशासन ने शुरू किया दूसरा चरण, निरस्त्रीकरण और पुनर्निर्माण पर रहेगा जोर
अधिकारियों के मुताबिक, सेवा की गुणवत्ता पर भी कई समस्याएं हैं। समिति ने यात्री डिब्बों में काम नहीं कर रहे एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम की स्थिति की समीक्षा की। पुराने एसी काम नहीं कर रहे, हालांकि नई एसी लगाने का काम प्रगति पर है।
Shehbaz sharif reveals international talks for pakistan fighter jets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
न भाषण, न इंटरव्यू… अगले 3 दिन कुछ नहीं बोलेंगी सुप्रिया सुले, जानें इस खामोशी के पीछे की वजह
Jul 18, 2026 | 06:03 PMइंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका; कोर्ट ने वार्ड 60 की पार्षद सुनहेरा अंसारी का निर्वाचन घोषित किया शून्य
Jul 18, 2026 | 05:59 PMLord Kartikeya: स्कंद षष्ठी व्रत की महिमा जानकर हो जाएंगे हैरान! कुंडली के मंगलदोष से भी मिलेगी राहत
Jul 18, 2026 | 05:48 PMसागर: रेलवे स्टेशन पर टला हादसा! चलती हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त महिला गिरी, चेन पुलिंग से बची जान
Jul 18, 2026 | 05:45 PMक्या पार्थ पवार बनेंगे केंद्रीय मंत्री? मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार से सुनेत्रा के NCP की बड़ी मांग
Jul 18, 2026 | 05:33 PMकिसानों के लिए बड़ी खबर: नकली बीज-खाद की शिकायत पर 7 दिन में एक्शन, महाराष्ट्र सरकार ने बदला नियम
Jul 18, 2026 | 05:32 PMबेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! स्पेशल डांस नंबर से करेंगे धमाकेदार वापसी
Jul 18, 2026 | 05:31 PMवीडियो गैलरी

क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM














