- Hindi News »
- World »
- Today Once Again Pm Modi Will Attend Mauritius National Day Celebrations As The Chief Guest
आज एक बार फिर PM मोदी होंगे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल, मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- Written By: राहुल गोस्वामी
PM Modi in Mauritius: प्रधानमंत्री मोदी बीते मंगलवार को मॉरीशस पहुंचने परस्वागत किया गया, वहीं वे आज द्वीपीय देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।

प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राजकीय दौरे पर
पोर्ट लुईस : जहां एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी बीते मंगलवार को मॉरीशस पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया, वहीं वे आज यानी 12 मार्च को द्वीपीय देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। बीते सोमवार को सर शिवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने माला पहनाकर PM मोदी का स्वागत किया था। रामगुलाम के साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के प्रधान न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट जिला परिषद के अध्यक्ष और कई अन्य लोग मौजूद थे। PM मोदी का स्वागत करने के लिए कुल 200 गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान दोनों देश दक्षता विकास, व्यापार और सीमा पार वित्तीय अपराधों से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। मॉरीशस रवाना होने से पहले मोदी ने सोमवार को कहा था कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक “नया और उज्ज्वल” अध्याय जोड़ेगी।
वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने बीते मंगलवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ प्रदान किया जायेगा। PM मोदी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह पुरस्कार भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है। रामगुलाम ने कहा कि मोदी यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं। यह किसी अन्य राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
यह भी बता दें कि, भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा ‘स्काईडाइविंग टीम’ आज मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगी।
बताते चलें कि, PM मोदी ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था। भारत मॉरीशस के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। मॉरीशस पूर्व में ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेश था और इसे 1968 में स्वतंत्रता मिली थी। विशेष संबंधों का एक प्रमुख कारण यह तथ्य है कि इस द्वीपीय देश की 12 लाख की जनसंख्या में लगभग 70 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले भारत ने बीते शनिवार को कहा था कि वह हिंद महासागर में चागोस द्वीप समूह को लेकर ब्रिटेन के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर पहुंचने के मॉरीशस के प्रयासों का समर्थन करता है।उम्मीद है कि यह मुद्दा PM मोदी की मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के साथ बातचीत में उठेगा। पिछले साल अक्टूबर में ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक समझौते के तहत आधी सदी से भी अधिक समय के बाद चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के अपने फैसले की घोषणा की थी।
Today once again pm modi will attend mauritius national day celebrations as the chief guest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMStyling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
May 26, 2026 | 05:06 PM16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान
May 26, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














