- Hindi News »
- World »
- Before Pm Modis Visit Indians Attacked In Israel Indian Workers In Danger
इजरायल में सुरक्षित नहीं इंडियंस! PM मोदी के दौरे से पहले भारतीय कामगारों पर हमला, मचा बवाल- VIDEO
Israel-India Relations: इजरायल के एश्केलोन में दो भारतीय कामगारों पर लक्षित हमला हुआ, जिसे योजनाबद्ध बताया गया। हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया, और इजरायली दूतावास ने कड़ी निंदा की।
- Written By: अक्षय साहू

इजरायल में भारतीय मजदूरों पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian Workers Attacked in Israel: इजरायल के दक्षिणी शहर एश्केलोन में दो भारतीय कामगारों पर हमला हुआ है। इजरायली पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। भारत में स्थित इजरायली दूतावास ने कहा कि आरोपी लोगों को पकड़ा गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जल्द ही इजरायल का दौरा करने वाले हैं।
इजरायली मीडिया के अनुसार यह हमला योजनाबद्ध और लक्षित था। इसके चलते इसे प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी अगले हफ्ते इजरायल का दौरा कर सकते हैं। पीएम के दौरे की बात खुद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में अपने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी थी।
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल
KAN न्यूज चैनल ने हमले की वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें तीन लोगों का एक समूह सार्वजनिक पार्क में दो भारतीय कामगारों पर हमला करता दिख रहा है। वीडियो में कैप्शन में कहा गया कि हमला नस्लवाद और दुर्भावना से प्रेरित था और इसे पहले से योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। TRT वर्ल्ड के अनुसार हमलावरों ने वॉट्सएप के जरिए पहले से हमले की योजना बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म होगी चीन की दादागिरी! पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस
ओबामा की किस बात से आगबबूला हुए ट्रंप? एलियन और UFO से जुड़े दस्तावेजों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
फुटसल खेलते-खेलते अचानक गिरे मेघालय के MP सिंगकों, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत, PM मोदी ने जताया शोक
पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों की समीक्षा के लिए 25 फरवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी IMF की विशेष टीम
Thank you Superintendent Morad Maginda,for tracing the criminals who attacked Indian workers in Israel and bringing them to justice. pic.twitter.com/DFnfLhzce2 — Khalid Baig (@KhalidBaig85) February 19, 2026
इजरायल ने हमले की कड़ी निंदा की है। भारत में इजरायली दूतावास ने कहा कि एश्केलोन में यह हमला बिल्कुल अस्वीकार्य है और दोषियों को सजा दी जाएगी। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से घायलों की स्थिति स्पष्ट करने और इजरायली अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: ओबामा की किस बात से आगबबूला हुए ट्रंप? एलियन और UFO से जुड़े दस्तावेजों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलानDonald Trump
हमास के हमले बाद बढ़ी कामगारों की मांग
इजरायल में भारतीय कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अक्टूबर 2023 में हमास के हमलों के बाद इजरायली सरकार ने फिलिस्तीनी मजदूरों के परमिट रद्द कर दिए थे, जिससे वर्कफोर्स की कमी हो गई। इसके बाद इजरायल ने भारत से मजदूरों को बुलाया। 2025 तक 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक इजरायल में काम कर रहे थे। भारतीय कामगारों को अच्छी सैलरी (लगभग ₹1.9 लाख प्रति माह), रहने की उचित व्यवस्था, मेडिकल इंश्योरेंस और सोशल सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन उन्हें संघर्ष वाले क्षेत्रों में काम करने का जोखिम भी झेलना पड़ता है।
Before pm modis visit indians attacked in israel indian workers in danger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Local Train: बारिश में नहीं थमेगी आपकी रफ्तार, ट्रैक पर नहीं भरेगा पानी, WR की मानसून तैयारी शुरू
Feb 20, 2026 | 12:22 PMMumbai Local Trains: मानसून से पहले ‘रेन कमांड मोड’ में रेलवे, 126 पंप और 600 ‘मक स्पेशल’ से जलभराव पर वार
Feb 20, 2026 | 12:14 PMHoli Hair Care: होली खेलने से पहले बना लें ये हेयरस्टाइल, स्टाइलिश लुक के साथ रखें बालों का ख्याल
Feb 20, 2026 | 12:05 PMभंडारा में हाई वोल्टेज ड्रामा! शिव स्मारक विवाद में कूदे MLA भोंडेकर, बीच सड़क पुलिस को ललकारा, कहा- हिम्मत है
Feb 20, 2026 | 12:03 PMधुले में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष टीएलएम कार्यशाला, समावेशी शिक्षा की ओर मनपा का नवाचार
Feb 20, 2026 | 12:00 PMखत्म होगी चीन की दादागिरी! पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस
Feb 20, 2026 | 12:00 PMगैस चैंबर बन रही मुंबई! चिंताजनक स्तर पर पहुंचा कई इलाकों का AQI, स्मॉग के कारण कम हुई विजिबिलिटी
Feb 20, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM













