-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- These Issues Are Discussed Between Hamas And Israel Ceasefire Can Happen At Any Time
हमास-इजराइल में बनी इन मुद्दों पर बात, हो सकता है किसी भी वक्त युद्ध विराम, आई बड़ी अपडेट
- Written By: अमन उपाध्याय
गाजा में 15 महीने से जारी युद्ध खत्म होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। कतर में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर बातचीत अंतिम चरण में है। कतर के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों को समझौते का अंतिम मसौदा भेजा गया है।

युद्ध क्षेत्र को छोड़कर जाते लोग, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्क: गाजा में पिछले 15 महीनों से चल रहे युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कतर में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही बातचीत अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कतर के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों को युद्ध विराम समझौते का अंतिम मसौदा भेज दिया गया है, और उनके जवाब का इंतजार हो रहा है। वहीं, हमास और इजराइल के अधिकारियों ने भी कहा है कि वे समझौते के करीब हैं।
अगर यह डील तय हो जाती है, तो लंबे समय से जारी हिंसा रुक सकती है, जिससे दोनों पक्षों में शांति की शुरुआत हो सकती है।
समझौता डील पर काम तेज
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजराइल और कतर के साथ एक समझौता डील लगभग तैयार है। सोमवार को उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कतर के शेख तमीम बिन हमदान अल थानी से बातचीत की।
सम्बंधित ख़बरें
Gaza Blockade Break: गाजा की ओर बढ़े दर्जनों जहाज! इजरायली नाकाबंदी को चुनौती देने की तैयारी, क्या टूटेगा पहरा?
खंडहरों में रोजा, सड़कों पर इफ्तारी…सीजफायर के बाद गाजा में पहली रमजान, सामने आई इमोशनल करने वाली तस्वीरें
गाजा में इजरायली ड्रोन का कहर: सीजफायर के बीच साइकिल सवार दो फिलिस्तीनियों की हमले से मौत
जंग से जूझ रहा गाजा अब बाढ़ की चपेट में; हर तरफ चीख-पुकार और बेबसी, हालात भयावह
यह समझौता तीन चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 42 दिनों का रहेगा। बाइडेन प्रशासन इस डील को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
बंधकों की रिहाई और लोगों की वापसी पर सहमति
हमास और इजराइल के बीच समझौते के तहत, हमास पहले दिन तीन बंधकों को रिहा करेगा। इसके बाद, इजराइल अपने सैनिकों को आबादी वाले क्षेत्रों से वापस बुलाना शुरू करेगा। सात दिन बाद, चार और बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस बीच, इजराइल दक्षिण में विस्थापित लोगों को उत्तर में लौटने की अनुमति देगा।
हालांकि ये सफर तटीय रास्ते से केवल पैदल ही किया जा सकेगा। इसके अलावा, कार, ट्रक और जानवरों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियों को सलाह अल-दीन रोड से सटे एक विशेष मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी। इस मार्ग की निगरानी कतर और मिस्र की तकनीकी सुरक्षा टीम एक्स-रे मशीन से करेगी।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इजरायली सेना तैनात रहेगी
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हुए समझौते के अनुसार, इजरायली सेना फिलाडेल्फिया कॉरिडोर में तैनात रहेगी। इसके साथ ही, पूर्वी और उत्तरी सीमाओं पर 800 मीटर का बफर जोन बनाया जाएगा। यह व्यवस्था 42 दिनों तक लागू रहेगी। इस समझौते के तहत, इज़राइल 1,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनमें से करीब 190 कैदी वे हैं, जो 15 साल या उससे ज्यादा की सजा काट रहे हैं। इसके बदले हमास 34 बंधकों को रिहा करेगा।
डील के करीब बातचीत, जल्द हो सकता है समझौता
अमेरिका में समझौते को लेकर बातचीत तेज हो गई है। युद्धविराम के 16वें दिन दूसरे और तीसरे चरण की चर्चा शुरू होगी। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि समझौता इसी हफ्ते हो सकता है। यह जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद के आखिरी सप्ताह में एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है। समझौते को लेकर बढ़ती रिपोर्ट्स से उम्मीदें और मजबूत हो रही हैं।
ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ भी मौजूद
दोहा में चल रही वार्ता में नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ हिस्सा ले रहे हैं। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 20 जनवरी को उनके पदभार संभालने से पहले बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को जल्द हल नहीं किया गया तो ‘सब कुछ बर्बाद हो सकता है।’
गाजा के लिए एक नई उम्मीद
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच शांति वार्ता में सकारात्मक प्रगति हो रही है। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि इस बार बातचीत बेहतर दिशा में आगे बढ़ रही है। फिलिस्तीनी समूह ने भी बयान में पुष्टि की कि कतर और मिस्र की मध्यस्थता में बातचीत सही तरीके से आगे बढ़ रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रक्रिया से गाजा के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। गाजा में शांति और राहत की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
These issues are discussed between hamas and israel ceasefire can happen at any time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














