थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तीसरे हफ्ते भी तनाव; शांति वार्ता जारी, लेकिन गोलियों की गूंज अब भी कायम

Thailand Cambodia Border Dispute: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही सैन्य वार्ता के...
Tension persists on the Thailand-Cambodia border for the third week! Peace talks continue, but the sound of gunfire still echoes.
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा तनाव शांति वार्ता जारी, फोटो (सो. एआई डिजाइन)
Published on: 
Updated on: 

Thailand Cambodia News In HIndi: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर चल रही सैन्य वार्ता गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। थाई सेना ने दावा किया है कि सीमा पर झड़पों की कुल तीव्रता में सामान्य रूप से कमी आई है हालांकि कुछ स्थानीय इलाकों में अभी भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

थाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वार्ता थाईलैंड के चांथाबुरी प्रांत में स्थित एक बॉर्डर चेकपॉइंट पर आयोजित की जा रही है। यहां कंबोडिया और थाईलैंड के रक्षा प्रतिनिधिमंडल कंबोडिया-थाईलैंड जनरल बॉर्डर कमिटी (GBC) के तहत आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे शुरू हुई यह बैठक कुल चार दिनों तक चलने की संभावना है। इस प्रक्रिया में आसियान पर्यवेक्षक टीम भी शामिल है जिसमें मलेशिया के प्रतिनिधि मौजूद हैं।

सैन्य टकराव से बचने पर चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में कंबोडिया की ओर से लगभग 30 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच मुख्य रूप से सीमा पर तनाव कम करने, संघर्ष विराम के उपायों और भविष्य में सैन्य टकराव से बचने पर चर्चा हो रही है। गुरुवार को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में थाई सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता के चलते सीमा पर हालात में कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि झड़पों की संख्या में कमी आई है और गोलीबारी अब केवल कुछ सीमित इलाकों तक ही सिमट गई है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

मरने वाले नागरिकों की संख्या बढ़ी

इसी बीच, थाईलैंड की सेकंड आर्मी एरिया कमांड ने जानकारी दी कि ता क्वाई मंदिर क्षेत्र में बारूदी सुरंग हटाने के अभियान के दौरान दो थाई सैनिक लैंडमाइन विस्फोट में घायल हो गए। दोनों सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गुरुवार को हुए संघर्ष के दौरान एक और कंबोडियाई नागरिक की मौत हो गई। इसके साथ ही कंबोडिया में इस संघर्ष से मरने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जिससे मानवीय संकट और गहराता जा रहा है।

रक्षा मंत्रियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक

थाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरासंत कोंगसिरी ने बुधवार को कहा था कि सचिवालय स्तर की बैठक बुधवार से शुक्रवार तक चलेगी। यदि शुरुआती बातचीत बिना किसी रुकावट के सफल रहती है तो शनिवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा सकती है।

गौरतलब है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष की यह नई लहर अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। करीब 800 किलोमीटर लंबी साझा सीमा पर लगभग रोजाना सैन्य झड़पें हो रही थीं। इन घटनाओं से थाईलैंड के सात सीमावर्ती प्रांत प्रभावित हुए हैं और 8 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक दर्जनों सैनिकों और नागरिकों की जान जा चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com