- Hindi News »
- World »
- Terrorist Hafiz Saeed Injured In Attack Is Counting His Last Breaths Admitted In Army Hospital
हमले में घायल हुआ आतंकी हाफिज सईद, गिन रहा आखिरी सांसे! सेना के अस्पताल में भर्ती; हालत नाजुक
Hafiz Saeed Attacked: पाकिस्तान के झेलम में लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद पर गोलीबारी हुई। इस हमले में उसका करीबी सहयोगी अबू क़ताल मारा गया, जबकि हाफिज सईद की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Written By: अमन उपाध्याय

हाफिज सईद ,फोटो (सो. सोशल मीडिया)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान के झेलम में हुई गोलीबारी में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब सईद पाकिस्तानी सेना के मंगला कोर कमांडर से मुलाकात कर लौट रहा था। इस हमले में उसका भतीजा अबु कताल मारा गया, जबकि हाफिज की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानिए कौन है हाफिज सईद?
हाफिज सईद का जन्म 1950 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में हुआ था। उसने लाहौर स्थित पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UET) से अपनी शिक्षा पूरी की। इसके बाद वह सऊदी अरब गया, जहां उसने कट्टर इस्लामिक विचारधारा को अपनाया। 1980 के दशक में, उसने अफगानिस्तान में जिहादियों के साथ मिलकर आतंकवादी गतिविधियों की ट्रेनिंग ली। हाफिज सईद, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जमात-उद-दावा (JuD) का संस्थापक भी है। इसे भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता माना जाता है।
भारत में दिया है इन हमलों को अंजाम
| वर्ष | घटना | विवरण |
|---|---|---|
| 2001 | संसद हमला | आतंकवादियों ने भारतीय संसद पर हमला किया। |
| 2006 | मुंबई लोकल ट्रेन धमाके | बम धमाकों में 209 लोगों की मौत हुई। |
| 2008 | मुंबई आतंकी हमला | 10 आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमला किया, जिसमें 166 लोग मारे गए। |
| 2016 | उरी हमला | उरी में सेना के कैंप पर हमला हुआ, जिसमें 19 भारतीय सैनिक शहीद हुए। |
| 2019 | पुलवामा हमला | आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए। |
1990 के दशक में हाफिज सईद ने लश्कर-ए-तैयबा नामक संगठन की स्थापना की, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त था। यह संगठन भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा और कश्मीर में कई हमलों को अंजाम दिया। 2002 में भारत और अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। इसके बाद, हाफिज सईद ने जमात-उद-दावा (JuD) नाम से एक नया संगठन बनाया, लेकिन यह भी आतंकवाद से जुड़े मामलों में संलिप्त पाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं…चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान
संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है, और अमेरिका ने उस पर 10 मिलियन डॉलर (लगभग 83 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। पाकिस्तान ने उस पर कुछ प्रतीकात्मक कार्रवाई जरूर की, लेकिन हमेशा उसे बचाने की कोशिश करता रहा।
विदेश की सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2019 में, जब पाकिस्तान को एफएटीएफ (FATF) की ग्रे लिस्ट में डाला गया, तब अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते उसने हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया और 10 साल की सजा सुनाई। हालांकि, यह कदम केवल दबाव में उठाया गया था, क्योंकि पाकिस्तान लगातार उसे सुरक्षा देता आया है।
Terrorist hafiz saeed injured in attack is counting his last breaths admitted in army hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
May 12, 2026 | 09:46 PMGT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
May 12, 2026 | 09:35 PMभोपाल में NEET पेपर लीक पर बवाल, एलेन के बाहर NSUI का हल्लाबोल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
May 12, 2026 | 09:20 PMSnake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
May 12, 2026 | 09:19 PMसाबरमती स्टेशन का बदलेगा चेहरा, DRM ने बुलडोजर चलाकर शुरू किया 10 हजार क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का काम
May 12, 2026 | 09:13 PMश्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
May 12, 2026 | 08:55 PMजब टॉफियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा 6वीं का छात्र, मासूमियत देख भावुक हुए अधिकारी; जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














