- Hindi News »
- World »
- Trump Stance On Iran War Proposal Nuclear Deal Issue Update
ईरान के ‘शांति प्रस्ताव’ पर ट्रंप के तेवर नरम, लेकिन परमाणु डील पर फंसा पेच; क्या खत्म होगी जंग?
Trump Stance On Iran War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के नए प्रस्ताव पर नरम रुख अपना रहे हैं, हालांकि परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों के बीच गतिरोध अब भी बरकरार है।
- Written By: अमन उपाध्याय

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Stance On Iran War Nuclear Deal: मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। ईरान द्वारा दिए गए एक नए शांति प्रस्ताव के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त तेवरों में नरमी के संकेत मिले हैं। हालांकि, इस नरमी के बावजूद ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा एक ऐसी दीवार बनकर खड़ा है जिसे पार करना दोनों पक्षों के लिए फिलहाल चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।
क्या है ईरान का नया प्रस्ताव?
ईरान ने जंग को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया है जिसमें यह कहा गया है कि यदि अमेरिका अपनी आर्थिक नाकेबंदी हटा लेता है और परमाणु समझौते से जुड़ी वार्ताओं को कुछ समय के लिए टाल देता है, तो वह युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तैयार है।
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका का कड़ा रुख
भले ही राष्ट्रपति ट्रंप का रुख कुछ नरम पड़ा हो लेकिन उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी किसी भी समझौते से पहले परमाणु सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के उस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें परमाणु वार्ता को टालने की बात कही गई थी। रुबियो के अनुसार, अमेरिका का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में आगे न बढ़ सके।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
रुबियो ने एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा किन ईरानी शासन एक ‘कट्टरपंथी धार्मिक शासन’ है और वे केवल समय खरीदने के लिए वार्ता को टालना चाहते हैं। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय सुरक्षा टीम इस प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा कर रही है और राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही इस पर अपना आधिकारिक बयान दे सकते हैं।
इस जंग में रूस की क्या है भूमिका?
यह मामला तब और भी गंभीर हो गया जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस की यात्रा पर थे। रूस लंबे समय से ईरान का समर्थक रहा है लेकिन मौजूदा संकट में उसकी भूमिका को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें:- रूस से भारत आ रहा ‘अभेद्य’ S-400 मिसाइल सिस्टम, राजस्थान बॉर्डर पर होगी तैनाती! दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी नजर
अब तक कितनी हुई तबाही?
इस युद्ध ने अब तक भयानक मानवीय क्षति पहुंचाई है। आंकड़ों के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक ईरान में 3,375 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी संघर्ष में 2,500 से अधिक लोगों की जान गई है। इस संघर्ष की आंच में अमेरिकी सैनिक, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक और खाड़ी देशों के आम नागरिक भी अपनी जान गंवा चुके हैं।
Trump stance on iran war proposal nuclear deal issue update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
May 05, 2026 | 07:02 PMएसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
May 05, 2026 | 07:02 PMजब ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह सीएम मोहन यादव पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, उज्जैन के वेयरहाउस को दिया बड़ा आदेश
May 05, 2026 | 07:02 PMBPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
May 05, 2026 | 06:44 PMप्रमोशन मिलते ही 30 लाख की रिश्वत लेते धरी गई पुणे की महिला API, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 06:44 PMदिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
May 05, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














