- Hindi News »
- Elections »
- Sayoni Ghosh Controversy Remark On Raghav Chadha Bjp Reaction Amit Malviya
‘चड्ढा-चड्ढी बन सकता है, लेकिन…’, राघव चड्ढा पर बयान देकर फंसी सायोनी घोष; BJP ने याद दिलाया शिवलिंग विवाद
Sayoni Ghosh Controversy Video Update: सायोनी घोष के राघव चढ्ढा के नाम को लेकर विवादित बयान देने के बाद भाजपा आईटी सेल ने पलटवार किया। उनका कहना है कि अब सायनी घोष की बारी है।
- Written By: अमन मौर्या

सायोनी घोष, राघव चढ्ढा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Raghav Chadha Sayoni Ghosh Controversy: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो गया है। दुसरे चरण का चुनाव कल यानी 29 अप्रैल को होगा। इसको लेकर राज्य में सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारी भी कर ली हैं। इस बीच TMC नेत्री और राज्यसभा सांसद सायोनी घोष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सायोनी घोष बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा के नाम को लेकर विवादित टिप्पणी कर रही हैं। इसके जवाब में भाजपा आईटी सेल ने टीएमसी सांसद को निशाने पर लिया है। बीजेपी ने राघव चढ्ढा के अपमान को पंजाबी समुदाय से जोड़कर टीएमसी पर हमला बोला है।
‘घोष हमेशा घोष रहेगा’- सायोनी घोष
बातचीत के दौरान पत्रकार ने टीएमसी नेत्री सायोनी घोष से राघव चढ्ढा से जुड़ा एक सवाल किया। साथ ही पत्रकार ने कहा था कि आपके पास स्पार्क है, एनर्जी है, ठीक वैसे ही जैसे राघव चढ्ढा के पास था। इस पर जवाब देते हुए टीएमसी सांसद ने कहा कि मेरे नाम में चड्ढा नहीं है। चड्ढा चड्डी बन सकता है, लेकिन घोष हमेशा घोष रहेगा। सायोनी घोष का ये वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवादों में रहा।
After Mahua Moitra’s insult directed at Gujaratis, it is now Sayoni Ghosh’s turn to target the Sikh and Punjabi community. Incidentally, Gujaratis, Sikhs, and Punjabis form a significant part of the electorate in Bhabanipur, the very seat Mamata Banerjee is contesting from. The… pic.twitter.com/5Wb9Gi2AmV — Amit Malviya (@amitmalviya) April 27, 2026
अब सायनी घोष की बारी है- भाजपा नेता
टीएमसी नेत्री सायोनी घोष के भाजपा नेता राघव चढ्ढा पर बयान के बाद भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने उनका पलटवार भी किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोष का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि महुआ मोइत्रा द्वारा गुजरातियों का अपमान किए जाने के बाद, अब सायनी घोष की बारी है, जिन्होंने सिख और पंजाबी समुदाय को निशाना बनाया है। संयोग से, गुजराती, सिख और पंजाबी लोग भवानीपुर के मतदाताओं का एक अहम हिस्सा हैं। ठीक उसी सीट से, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
बंगाल में ‘खेला’ अभी बाकी है? SIR में कटे जीत-हार की अंतर से ज्यादा नाम, TMC ने सुप्रीम कोर्ट में ठोका दावा
ममता की BJP के खिलाफ एकजुटता की अपील पर कांग्रेस-वामपंथियों का इनकार, बोले- ‘अपराधियों के साथ गठबंधन नहीं’
ये भी पढ़ें- Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से इतने नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत; जानें नतीजे
कोई इकलौती घटना नहीं- अमित मालवीय
आगे उन्होंने लिखा कि इन समुदायों के गौरव और सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता, और वे वहीं जवाब देंगे जहां इसका सबसे ज्यादा असर होता है। यानी वोट के जरिए। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। सायनी घोष ने पहले भी शिवलिंग से जुड़ी एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करके हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है। उनके व्यवहार का यह तरीका, धर्म और सांस्कृतिक संवेदनाओं के प्रति उनकी गहरी उपेक्षा को दर्शाता है। ऐसा तभी होता है, जब कोई काबा और मदीना से आगे सोच ही न पाए।
Sayoni ghosh controversy remark on raghav chadha bjp reaction amit malviya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर HC का सख्त रुख: 4 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 7 साल से लंबित फैमिली पेंशन मामले में कार्रवाई
May 13, 2026 | 10:31 AMGold-Silver Rate Today: ड्यूटी के कारण सोना 1.64 लाख और चांदी 3 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव
May 13, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा में नियमों की धज्जियां? टेंडर खेल का भंडाफोड़, ठेकेदार एसोसिएशन का बड़ा आरोप
May 13, 2026 | 10:26 AMमुंबई के Sarvodaya Cooperative Bank पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, 98% जमाकर्ताओं की रकम सुरक्षित
May 13, 2026 | 10:21 AMगड़चिरोली हवाई अड्डे के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर; 311 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार की हरी झंडी
May 13, 2026 | 10:20 AMShare Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 6 अंकों की मामूली गिरावट, निफ्टी में तेजी
May 13, 2026 | 10:14 AMPrateek Yadav Death: प्रतीक यादव का वो आखिरी इंस्टा पोस्ट, निधन के चंद दिनों पहले लिखा- The Sky Opened Up
May 13, 2026 | 10:14 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














