-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Tariff Removal Will Break India Pakistan Ceasefire Trump Administration Court Argument
टैरिफ हटते ही टूट जाएगा भारत-पाकिस्तान सीजफायर! ट्रंप सरकार की कोर्ट में दलील सुन दंग रह जाएंगे आप
- Written By: अमन उपाध्याय
ट्रंप प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर मामले को अमेरिकी अदालत में एक महत्वपूर्ण दावे के रूप में प्रस्तुत किया है। प्रशासन का कहना है कि इस विवाद का संबंध टैरिफ से जुड़ा हुआ है।

डोनाल्ड ट्रंप, (डिजाइन फोटो)
वांशिगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मौकों पर यह कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब, ट्रंप प्रशासन ने इसी दावे को अदालत में भी दोहराया है। प्रशासन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में यह तर्क प्रस्तुत किया कि अगर टैरिफ से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया, तो भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर खतरे में पड़ सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने अपने टैरिफ फैसले का बचाव करते हुए अमेरिकी अदालत में यह तर्क दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बहाल करने के उद्देश्य से टैरिफ नीति अपनाई गई थी। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने 23 मई, 2025 को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में दायर एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को शांत करने के लिए अपने टैरिफ अधिकारों का उपयोग किया था।
संवैधानिक अधिकारों की सीमाओं का उल्लंघन
जिसके बाद अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ को लागू करने पर रोक लगाते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति ने टैरिफ लगाने के मामले में अपने संवैधानिक अधिकारों की सीमाओं का उल्लंघन किया है। ट्रंप प्रशासन ने यह टैरिफ उन देशों पर लगाने की योजना बनाई थी, जो अमेरिका को उससे अधिक निर्यात करते हैं। प्रशासन ने इस फैसले को IEEPA के तहत उचित ठहराया था। यह कानून राष्ट्रपति को राष्ट्रीय आपातकाल जैसी स्थितियों में असाधारण खतरों से निपटने के लिए आर्थिक उपाय करने का अधिकार देता है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
मैनहैटन की तीन जजों की कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने सभी दलीलों को अस्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति को असीमित अधिकार नहीं दिए हैं। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर नियंत्रण का अधिकार संविधान के तहत केवल कांग्रेस को है, और इसे आपातकालीन शक्तियों के नाम पर राष्ट्रपति द्वारा नहीं लिया जा सकता।
यह भी पढ़ें- भारत ने पाक को पीटा तो बौखला गया चीन, ऑपरेशन सिंदूर के बाद 2 दुश्मन देशों ने बनाया खूंखार प्लान
सोशल मीडिया पर अदालत की आलोचना
कोर्ट के निर्णय के तुरंत बाद, ट्रंप प्रशासन ने फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया। वाइट हाउस के उप प्रमुख स्टीफन मिलर ने इस फैसले को ‘न्यायिक तख्तापलट’ करार देते हुए सोशल मीडिया पर अदालत की आलोचना की।
खुद का श्रेय लेने में ट्रंप है माहिर
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को एक व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है। ट्रंप ने कई मौकों पर इसका श्रेय खुद को दिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके सभी हमलों को विफल कर दिया।
Tariff removal will break india pakistan ceasefire trump administration court argument
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













