नांदेड़ गोलीकांड के आरोपियों का 'द एंड', अकोला LCB ने बिछाया जाल, 5 शूटर गिरफ्तार, प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान

Nanded Gurudwara Firing: नांदेड गुरुद्वारा गोलीकांड के 5 आरोपी अकोला में गिरफ्तार। पंजाब भागने की फिराक में थे शूटर। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर तरोडा टोल नाके पर दबोचा।
Akola Police arrests 5 accused involved in the Nanded Gurudwara firing incident after a high-speed chase
जब्त वाहन व गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Akola Police Arrest: नांदेड़ के एसपी अविनाश कुमार ने अकोला के एसपी अर्चित चांडक से संपर्क कर जानकारी दी कि नांदेड़ के गुरुद्वारा लंगर साहब में परस्पर विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी करने वाले आरोपी फरार होकर अकोला की दिशा में आ रहे हैं। उन्होंने संदिग्ध वाहनों के नंबर और आरोपियों के फोटो साझा कर उन्हें पकड़ने में मदद मांगी।

जिसके बाद अकोला के एसपी ने तुरंत आदेश जारी कर एलसीबी अकोला के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके को कार्रवाई के निर्देश दिए। पातुर और बालापुर पुलिस स्टेशन के साथ समन्वय कर टोल नाकों पर नाकाबंदी की गई। इस बीच पातुर पुलिस को नांदेड़ से आ रहा संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। सूचना मिलते ही एलसीबी अकोला ने हिंगणा फाटा पर नाकाबंदी की, लेकिन वाहन बालापुर की ओर मुड़ गया।

पंजाब भागने की फिराक में आरोपी

आरोपियों ने कई बार यू-टर्न लेकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, परंतु एलसीबी टीम ने लगातार पीछा किया। अंततः तरोडा टोल नाका पर बालापुर पुलिस की मदद से टाटा नेक्सन वाहन (क्र.पीबी 05 एटी 4401) को पकड़ा गया।

इस वाहन से 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए, इनमें गुरलाल सिंह (माकू, जिला फिरोजपुर, पंजाब), हरपाल सिंह (मामडी, जिला मोगा), बलजिंदर सिंह (बट्टापाली, जिला फिरोजपुर), पेशर सिंह (फरीद सराय, जिला कपुरथला), दविंदर सिंह (पीर मोहम्मद, जिला फिरोजपुर) शामिल हैं। पंजाब पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि ये सभी आरोपी नांदेड़ गोलीकांड में शामिल थे और पंजाब की ओर भाग रहे थे।

बाद में उन्हें नांदेड़ पुलिस टीम को सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई एसपी अर्चित चांडक, एएसपी बी. चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में एलसीबी के पीआई शंकर शेलके, पातुर के पीआई हनुमंत डोपेवाड, बालापुर के पीआई विनोद झोडगे, पीएसआई गोपाल जाधव, पुलिस कर्मी संभाजी हिवाले, बंडु मेश्राम, ग्रेड पुलिस उपनिरीक्षक विनोद ठाकरे तथा पुलिस अंमलदार खुशाल नेमाडे, शेख वसिम, राज चंदेल, प्रवीण कश्यप सहित पातुर और बालापुर पुलिस स्टेशन की टीम ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com