- Hindi News »
- World »
- Tahawwur Rana Horrifying Statement Provoking Headley Said This Should Be Fate Of Indians
मुंबई के जख्मों पर नमक! तहव्वुर राणा की हेडली को उकसाने वाली खौफनाक बात, कहा- भारतीयों का यही हश्र होना चाहिए
Tahawwur Rana News: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने कथित रूप से कहा था कि भारतीयों के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए। उसने इस हमले में मारे गए। लश्कर-ए-तैयबा के नौ आतंकवादियों की प्रशंसा की और सुझाव दिया..
- Written By: अमन उपाध्याय

तहव्वुर राणा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
वाशिंगटन/न्यूयॉर्क: अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने कथित तौर पर कहा था कि भारतीयों का ‘‘यही हश्र होना चाहिए”। राणा ने इस हमले में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के नौ आतंकवादियों की सराहना करते हुए उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च वीरता सम्मान ‘‘निशान-ए-हैदर’’ देने की वकालत की थी।
बुधवार को अमेरिका ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को भारत प्रत्यर्पित कर दिया, ताकि वह 2008 के मुंबई हमले में कथित संलिप्तता को लेकर मुकदमे का सामना कर सके। उस पर इस हमले से संबंधित दस आपराधिक आरोप लगाए गए हैं, जिसमें छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोगों की जान गई थी। न्याय विभाग के बयान में कहा गया कि राणा का भारत को सौंपा जाना उन छह अमेरिकियों और अन्य पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक अहम कदम है, जो इस भयावह आतंकी घटना में मारे गए थे।
भारत का आरोप है कि राणा ने अपने बचपन के दोस्त (डेविड) हेडली को लश्कर ए तैयबा के संभावित हमला स्थलों की टोह लेने के लिए मुंबई की बेरोकटोक यात्रा करने में मदद की थी। बयान के अनुसार, हमले के बाद, राणा ने हेडली से कथित तौर पर कहा था कि भारतीयों का ‘‘यही हश्र होना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
हवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
देउबा पर गिरफ्तारी की तलवार! मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे नेपाल के पूर्व पीएम, इंटरपोल की मदद लेगी सरकार
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
सीजफायर के बीच ईरान की बड़ी धमकी, ‘बिना इजाजत घुसे तो जहाज को उड़ा देंगे’, होर्मुज में तनाव चरम पर
आतंकवादी संगठनों से सीधे था संपर्क
बयान में कहा गया है, ‘‘हेडली के साथ बातचीत में राणा ने हमले में मारे गए लश्कर के नौ आतंकवादियों की कथित तौर पर सराहना करते हुए कहा था कि उन्हें लड़ाई में वीरता पदर्शित करने के लिए पाकिस्तान का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार– ‘निशान-ए-हैदर’– दिया जाना चाहिए, जो युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों को दिया जाता है।”
भारत का आरोप है कि हेडली ने पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों से प्रशिक्षण प्राप्त किया था और वह मुंबई हमले की साजिश रचने में आतंकवादी संगठन के साथ सीधे संपर्क में था। राणा अपने आव्रजन व्यवसाय की मुंबई शाखा खोलने और हेडली को कार्यालय का प्रबंधक नियुक्त करने के लिए सहमत हुआ, जबकि हेडली के पास आव्रजन संबंधी कामकाज का कोई अनुभव नहीं था।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दो अलग-अलग मौकों पर, राणा ने हेडली को वीजा आवेदन तैयार करने और इसे भारतीय अधिकारियों को सौंपने में कथित तौर पर मदद की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘दो साल से अधिक समय तक हेडली ने शिकागो में राणा से कई बार मुलाकात की और लश्कर-ए-तैयबा की ओर से ली गई टोह संबंधी गतिविधियों, हेडली की गतिविधियों पर लश्कर-ए-तैयबा की प्रतिक्रियाओं और मुंबई हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा की संभावित गतिवधियों के बारे में जानकारी दी थी।”
आतंकवाद को अंजाम देने के लिए रची थी साजिश
वर्ष 2008 में 26 से 29 नवंबर के बीच लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में 12 समन्वित हमलों को अंजाम दिया था। बयान के अनुसार, ‘‘ये हमले भारत में हुए सबसे भयानक और विनाशकारी हमलों में से एक थे।”
अमेरिकी न्याय विभाग के बयान में यह भी कहा गया है कि राणा के खिलाफ भारत की लंबित कार्यवाही पहली कार्यवाही नहीं है, जिसमें उस पर आतंकवाद को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। वर्ष 2013 में, राणा को इलिनॉय के उत्तरी जिले में लश्कर-ए-तैयबा को सहायता प्रदान करने और डेनमार्क के कोपेनहेगन में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा प्रायोजित लेकिन नाकाम रहे आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए दोषी करार दिये जाने के बाद 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
बयान के अनुसार, इसी आपराधिक कार्यवाही के तहत हेडली ने 12 संघीय आतंकवाद के आरोपों में दोष स्वीकार किया, जिसमें मुंबई में छह अमेरिकियों की हत्या में सहायता करना और बाद में एक डेनिश अखबार के कार्यालय पर हमले की साजिश रचना शामिल था। उसे 35 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tahawwur rana horrifying statement provoking headley said this should be fate of indians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














