स्विट्जरलैंड में बर्फीला तूफान, 80 यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी; कई लोगों के हताहत होने की आशंका
Switzerland Avalanche News: दक्षिणी स्विट्जरलैंड में सोमवार सुबह एक यात्री ट्रेन बर्फीले तूफान की चपेट में आने से पटरी से उतर गई। ट्रेन में 80 लोग सवार थे और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
स्विट्जरलैंड में बर्फीला तूफान, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Swiss Train Derailment: दुनिया के सबसे सुरक्षित और सटीक रेल नेटवर्क के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह दक्षिणी स्विट्जरलैंड में एक शक्तिशाली बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे के समय ट्रेन में लगभग 80 यात्री सवार थे जिनमें से कई लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।
सुबह 7:00 बजे हुआ हादसा
स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना स्विट्जरलैंड में सुबह 7:00 बजे गोपेनस्टीन गांव के पास ‘स्टॉकग्रैबेन’ क्षेत्र में हुई। स्विस रेल कंपनी BLS के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि भारी मात्रा में बर्फ गिरने के कारण ट्रेन अपना संतुलन खो बैठी और पटरी से नीचे उतर गई। यह ट्रेन सुबह 6:12 बजे स्पिएज से रवाना हुई थी और दक्षिण की ओर ब्रिग की तरफ जा रही थी।
युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, सुबह 10:00 बजे तक 30 यात्रियों को क्षतिग्रस्त डिब्बों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मौके पर कई एम्बुलेंस और रेस्क्यू हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
हालांकि, बर्फबारी और दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण बचाव कार्यों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है लेकिन अभी तक आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं की गई है।
रेल यातायात पूरी तरह बाधित
इस हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर गोपेनस्टीन और ब्रिग के बीच रेल यातायात को पूरी तरह से निलंबित कर दिया है। BLS कंपनी ने जानकारी दी है कि ट्रैक की मरम्मत और जांच के कारण यह सेवाएं कम से कम मंगलवार तक बंद रहने की उम्मीद है। स्विट्जरलैंड का रेल नेटवर्क अपनी समयबद्धता और सुंदर पहाड़ी रास्तों के लिए जाना जाता है जहां दुनिया भर से पर्यटक सफर करने आते हैं।
यह भी पढ़ें:- कार्गो प्लेन से अमेरिका ने ट्रांसपोर्ट न्यूक्लियर रिएक्टर, ट्रंप प्रशासन के इस गुप्त मिशन से दुनिया हैरान
यह पहली बार नहीं है जब मौसम ने यहां रेल सेवाओं को प्रभावित किया है। इससे पहले साल 2023 में बर्न के पास आए एक तूफान के कारण 20 मिनट के भीतर दो ट्रेनें पटरी से उतर गई थीं जिसमें 15 लोग घायल हुए थे। फिलहाल अधिकारी स्थिति का बारीकी से आकलन कर रहे हैं।
