कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Russia Missile Attack Kyiv: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने मिसाइलों और ड्रोनों से अब तक का सबसे भीषण हमला किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 86 लोग घायल हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
कीव पर रूस के हमले की तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Missile Attack Kyiv Latest News In Hindi: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार की रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलों और घातक ड्रोनों से एक बड़ा हमला किया। इस हमले ने पूरी राजधानी को हिलाकर रख दिया और कई घंटों तक जोरदार धमाकों की गूंज सुनाई देती रही।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई है और 90 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर इस हमले में 70 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से लगभग आधी बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 500 ड्रोनों से भी हमला किया।
मेट्रो स्टेशनों में छिपे हजारों लोग
हमले की शुरुआत होते ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर दी थी। रूसी मिसाइलों के डर से हजारों नागरिकों ने अपनी जान बचाने के लिए शहर के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों में शरण ली। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील करते हुए इस हमले को ‘दुश्मन का भीषण हमला’ करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
रिहायशी इलाकों में मची भारी तबाही
कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, शहर में लगभग 30 स्थानों पर भारी नुकसान दर्ज किया गया है। हमले में मुख्य रूप से रिहायशी इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया। आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि पूरे शहर में कम से कम 20 आवासीय इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।
कई जिलों में तबाही का मंजर:
शेवचेनिकोवस्की जिला: यहां एक होटल और दो पांच मंजिला आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा, घायल हुए लोगों में एक पैरामेडिक भी शामिल है जिसकी हालत बेहद गंभीर है।
डेसनियांस्की जिला: यहां एक नौ मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
होलोसिव्स्की जिला: हमले के दौरान यहां एक 16 मंजिला ऊंची इमारत की छत पर भीषण आग लग गई। जिसके बाद से राहत-बचाव अभियान जारी है।
The response to the aftermath of Russia’s attack is still ongoing in Kyiv: first responders are clearing the rubble, searching for people, and providing assistance. Damage has been reported at more than 20 sites across the city, most of them ordinary residential buildings. There… pic.twitter.com/rtfrS1gFVU — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 2, 2026
यूक्रेन ने की एयर डिफेंस की मांग
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने इस रात को ‘आतंक की रात’ बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अपने सहयोगियों से तत्काल मदद की अपील की है। उन्होंने सहयोगी देशों से अनुरोध किया कि वे यूक्रेन की एयर डिफेंस प्रणाली को मजबूत करने के लिए मिसाइलों और रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति में देरी न करें।
यह भी पढ़ें:- US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
सिबीहा ने आगे कहा कि यूक्रेन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अपने अधिकार का उपयोग कर रहा है और रूसी हमलों को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। इस हमले के बाद बचाव कार्यों के लिए लगभग 500 कर्मियों और 100 विशेष वाहनों, जिनमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं उनको तैनात किया गया है। अधिकारियों को डर है कि जैसे-जैसे मलबे को हटाने का काम बढ़ेगा, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
