मेगा ब्लॉक: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को झटका, नागपुर आने वाली 10 प्रमुख ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Gondia Railway Block April 2026: अप्रैल में रेल यात्रा पर संकट। गोंदिया स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण 10 प्रमुख ट्रेनें रद्द। शालीमार-एलटीटी और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित।
10 major trains cancelled in April 2026 due to a 20-day mega block at Gondia station.
ट्रेन कैंसिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Cancelled Trains Nagpur: दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे नागपुर मंडल के तहत गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 से लगी लाइन 5 पर वाशेबल एप्रोन को बैलेस्टेड ट्रैक में बदलना है। यह कार्य 5 से 24 अप्रैल के बीच किया जाना है। इसके लिए 20 मेगा ब्लाक लिया जायेगा, इसलिए लाइन 5 पर अप और डाउन, दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी जायेगी।

ऐसे में नागपुर आने वाली 10 ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर रद्द किया जायेगा। ऐन गर्मियों के सीजन में इतनी ट्रेनों के रद्द होने ये यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना तय है।

कब, कौनसी ट्रेन रहेगी रद्द

नंबर ट्रेन का नाम (एक्सप्रेस) रद्द रहने की अवधि (अप्रैल)
18030 शालीमार – एलटीटी 4 से 24 अप्रैल
18029 एलटीटी – शालीमार 6 से 26 अप्रैल
18237 कोरबा – अमृतसर (छत्तीसगढ़ एक्सप.) 5 से 25 अप्रैल
18238 अमृतसर – बिलासपुर (छत्तीसगढ़ एक्सप.) 7 से 27 अप्रैल
12410 हजरत निजामुद्दीन – रायगढ़ (गोंडवाना) 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22
12409 रायगढ़ – हजरत निजामुद्दीन (गोंडवाना) 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 24
12101 एलटीटी – शालीमार (ज्ञानेश्वरी) 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21
12102 शालीमार – एलटीटी (ज्ञानेश्वरी) 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23
12807 विशाखापट्टनम – हजरत निजामुद्दीन 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23
12808 हजरत निजामुद्दीन – विशाखापट्टनम 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24

CR नागपुर : स्क्रैप से ₹7.15 करोड़ की आय

मध्य रेल के नागपुर मंडल द्वारा इस वर्ष में जनवरी माह के दौरान रेलवे स्क्रैप की बिक्री से रिकॉर्ड 7.15 करोड़ की आय दर्ज की गई। इस स्क्रैप बिक्री में रेल्स स्क्रैप 920.137 मीट्रिक टन, स्थायी मार्ग (पी-वे) सामग्री 519.068 मीट्रिक टन, फेरस स्क्रैप 210.100 मीट्रिक टन तथा नॉन-फेरस स्क्रैप 83.023 मीट्रिक टन शामिल हैं। उक्त अवधि में स्लीपर स्क्रैप की कोई बिक्री नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि अब तक की कुल स्क्रैप बिक्री से नागपुर मंडल द्वारा ₹53.15 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com