-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us Cargo Plane Transports Micro Nuclear Reactor California To Utah
कार्गो प्लेन से अमेरिका ने ट्रांसपोर्ट किया न्यूक्लियर रिएक्टर, ट्रंप प्रशासन के इस गुप्त मिशन से दुनिया हैरान
- Written By: अमन उपाध्याय
US Cargo Plane Nuclear Reactor: अमेरिकी रक्षा और ऊर्जा विभाग ने पहली बार C-17 कार्गो प्लेन के जरिए माइक्रो न्यूक्लियर रिएक्टर को ट्रांसपोर्ट कर इतिहास रचा है।

US कार्गो प्लेन के जरिए न्यूक्लियर रिएक्टर को ट्रांसपोर्ट किया, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
America Micro Nuclear Reactor: विज्ञान और सैन्य लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अमेरिका ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग और रक्षा विभाग ने पहली बार एक छोटा न्यूक्लियर रिएक्टर कैलिफोर्निया से यूटा तक एक विशाल C-17 कार्गो प्लेन के जरिए सफलतापूर्वक ट्रांसपोर्ट किया है। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य यह दिखाना है कि भविष्य में परमाणु ऊर्जा को कितनी तेजी से और सुरक्षित तरीके से कहीं भी तैनात किया जा सकता है।
हवा में न्यूक्लियर रिएक्टर
यह रिएक्टर कैलिफोर्निया की कंपनी ‘वैलर एटॉमिक्स’ द्वारा तैयार किया गया है, जिसे ‘वॉर्ड माइक्रोरिएक्टर’ नाम दिया गया है। इस विशेष उड़ान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट और रक्षा विभाग के अंडर सेक्रेटरी माइकल डफी इस फ्लाइट में मौजूद थे। रिएक्टर को कैलिफोर्निया के मार्च एयर रिजर्व बेस से उड़ाकर यूटा के हिल एयर फोर्स बेस तक ले जाया गया।
सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल इसे बिना न्यूक्लियर फ्यूल के उड़ाया गया था। माइकल डफी के अनुसार, यह तकनीक आने वाले समय में सैन्य बेस और दुनिया के सबसे दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी और उन्हें युद्ध में अधिक मजबूत टूल्स प्रदान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
क्या है इस ‘मिनी’ रिएक्टर की ताकत?
आकार की बात करें तो यह माइक्रोरिएक्टर एक मिनीवैन से थोड़ा ही बड़ा है, लेकिन इसकी क्षमता अद्भुत है। यह अधिकतम 5 मेगावाट बिजली पैदा करने में सक्षम है जो करीब 5,000 घरों को रोशन करने के लिए पर्याप्त है। ट्रंप प्रशासन के तहत घरेलू परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत इस प्रोजेक्ट को काफी महत्व दिया जा रहा है। कंपनी के सीईओ यशायाह टेलर ने बताया कि इसकी टेस्टिंग जल्द ही 100 किलोवाट से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरी क्षमता तक पहुंचेगी।
भविष्य की योजना और चुनौतियां
अमेरिकी ऊर्जा विभाग की योजना है कि 4 जुलाई 2026 तक तीन ऐसे माइक्रोरिएक्टर पूरी तरह ‘रेडी मोड’ में तैयार कर लिए जाएं। उम्मीद की जा रही है कि 2027 तक इसका परीक्षण व्यावसायिक स्तर पर बिजली बेचने के लिए शुरू हो जाएगा और 2028 तक यह तकनीक पूरी तरह बाजार में उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें:- आज रात मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, रक्षा से लेकर AI तक; PM मोदी के साथ सजेगा महामंच
हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ विशेषज्ञ सवाल भी उठा रहे हैं। ‘यूनियन ऑफ कंसर्न्ड साइंटिस्ट्स’ के एडविन लाइमैन का मानना है कि इन छोटे रिएक्टरों से पैदा होने वाली बिजली बड़े प्लांट या सोलर-विंड एनर्जी की तुलना में काफी महंगी होगी। इसके अलावा, परमाणु कचरे का निपटारा भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है जिसके लिए सरकार यूटा जैसे राज्यों के साथ रीप्रोसेसिंग सेंटर बनाने पर चर्चा कर रही है।
Us cargo plane transports micro nuclear reactor california to utah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














