- Hindi News »
- World »
- Sushila Karki Becomes Nepal Pm After Violence Interim Cabinet Takes Oath
हिंसा के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन, सुशीला कार्की बनेगी प्रधानमंत्री, 4 मंत्री भी लेंगे शपथ
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं। वे पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। संसद भंग होने और जेन-जेड आंदोलन के बाद उनका चयन ऐतिहासिक माना जा रहा है।
- Written By: अक्षय साहू

सुशीला कार्की (फोटो- सोशल मीडिया)
Sushila Karki Nepal New PM: नेपाल हाल ही में हुए जेन जी आंदोलन के बाद, देश को नई अंतरिम प्रधानमंत्री मिल गई है। संसद को भंग किए जाने के बाद अब पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री का पद संभालेंगी। वह आज रात 8:45 पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस बात की जानकारी नेपाल के मेयर बालेन शाह के समर्थकों ने दी।
सुशीला कार्की का प्रधानमंत्री बनना नेपाल के इतिहास के लिए गौरवपूर्ण पल है। वह नेपाल में प्रधानमंत्री पद संभालने वाली पहली महिला होंगी। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि जेन-जेड आंदोलन के दौर में उनके नेतृत्व की संभावना बन रही है। हालांकि, अब यह औपचारिक रूप से तय हो गया है।
चार और मंत्री ले सकते हैं शपथ
स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्की के अलावा चार और नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें कुलमान घीसिंग, ओम प्रकाश अर्याल, बालानंद शर्मा का नाम शामिल है। यह वो नेता हैं जिन्हें नेपाल के जेन जी समूहों का समर्थन हासिल है। कुलमान घीसिंग नेपाल के जाने-माने इंजीनियर हैं। उन्हें नेपाल में घर-घर तक बिजली पहुंचाने के लिए जाना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
इससे पहले कुलमान घीसिंग का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाए जाने की सूचना थी। हालांकि, पूर्ण समर्थन मिलने के कारण उनका नाम वापस ले लिया गया। अब वह नेपाल में कोई बड़ा मंत्रालय संभाल सकते हैं। घीसिंग के अलावा ओम प्रकाश अर्याल नेपाली साहित्यकार हैं। वहीं, बालानंद शर्मा भी नेपाल के एक विख्यात साहित्यकार, कवि और शिक्षाविद हैं। उन्हें नेपाली भाषा और साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में Gen Z आंदोलन से सड़क पर आई होटल इंडस्ट्री, दो दिन में फूंक दिए इतने करोड़ रूपये
कार्की का भारत से खास कनेक्शन
सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले वह नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। कार्की का भारत से खास रिश्ता है। उन्होंने भारत के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। नेपाल में उनकी छवि एक ईमानदार जज की रही है। 2017 में नेपाल की सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर उनके खिलाफ महाभियोग चलाया था। उन पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने न्यायपालिका की भूमिका से बाहर निकलकर कार्यपालिका के मामलों में हस्तक्षेप किया है, तथा पूर्वाग्रह दिखाया है। हालांकि वह मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और कोर्ट ने उनके निलंबन को अवैध करार देते हुए पुनः उन्हें चीफ जस्टिस के पद पर बहाल किया।
Sushila karki becomes nepal pm after violence interim cabinet takes oath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Plastic Ban: प्लास्टिक लाने वालों पर मनपा की टेढ़ी नजर; 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
May 05, 2026 | 11:28 AMकल्याण-डोंबिवली में गैस शवदाहिनियां ठप, गैस संकट से अंतिम संस्कार पर असर
May 05, 2026 | 11:27 AMसबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
May 05, 2026 | 11:16 AMदेश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
May 05, 2026 | 11:14 AMक्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
May 05, 2026 | 11:14 AMNagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
May 05, 2026 | 11:11 AMSambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
May 05, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














