South Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
South Sudan Plane Crash 14 Killed: दक्षिणी सूडान में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम और कम दृश्यता को हादसे का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
दक्षिणी सूडान में प्लेन क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
South Sudan Plane Crash News In Hindi: अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजधानी जुबा के पास सोमवार को एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। विमान ने जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही काल का ग्रास बन गया।
कैसे हुआ हादसा?
दक्षिणी सूडान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘सेसना’ (Cessna) मॉडल का था। इस विमान ने सोमवार सुबह करीब 07:15 GMT पर जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ही राजधानी से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर विमान नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पीड़ितों की पहचान और बचाव कार्य जारी
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए 14 लोगों में 13 यात्री और एक पायलट शामिल था। मृतकों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इनमें 12 नागरिक दक्षिणी सूडान के थे जबकि 2 नागरिक केन्या के रहने वाले थे। घटनास्थल पर पहुंची संयुक्त राष्ट्र (UN) की बचाव टीम के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थिति बेहद भयावह थी। विमान में आग लगने के कारण सभी शव इस हद तक जल गए थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
US के पास नहीं है कोई एग्जिट प्लान, ईरान जंग पर जर्मन चांसलर ने ट्रंप को को सुनाई खरी-खरी
ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ी टेंशन! अब ‘होर्मुज’ पर सेना तैनात करेगा तेहरान, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी
ईरान अकेला नहीं है! US-Iran टेंशन के बीच पुतिन का बड़ा एलान, बोले- रूस खड़ा है तेहरान के साथ
Tragedy in #SouthSudan:
A Cessna 208 crashed near Juba today, killing all 14 on board (12 South Sudanese, 2 Kenyans). Poor visibility suspected.
SSCAA confirms no survivors.
Rest in peace. 🕯️ pic.twitter.com/WeXZyIRW4o — mauraajak 89 _ماورة أجاك (@Maura_Ajak89) April 27, 2026
हादसे के संभावित कारण
प्रारंभिक जांच रिपोर्टों के आधार पर अधिकारियों ने संकेत दिया है कि खराब मौसम इस त्रासदी की मुख्य वजह हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के समय दृश्यता (visibility) बहुत कम थी, जिससे पायलट के लिए विमान को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया होगा। गौरतलब है कि दक्षिणी सूडान में खराब बुनियादी ढांचे के साथ-साथ विमानों में अत्यधिक भार और खराब मौसम अक्सर विमान हादसों का कारण बनते रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
दक्षिणी सूडान में विमान हादसों का इतिहास
दक्षिणी सूडान के लिए विमान हादसे कोई नई बात नहीं है। यहां विश्वसनीय परिवहन बुनियादी ढांचे की भारी कमी है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो:
- 2025: उत्तरी दक्षिणी सूडान में एक विमान हादसे में 20 लोगों की जान गई थी।
- 2021: विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के लिए ईंधन ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी।
- 2017: एक विमान रनवे से फिसलकर दमकल की गाड़ी से टकरा गया था, हालांकि उस समय सभी 37 लोग चमत्कारिक रूप से बच गए थे।
- 2015: सोवियत काल के एक ‘एंटोनोव’ विमान के जुबा में दुर्घटनाग्रस्त होने से 36 लोगों की मौत हो गई थी।
