जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Japan Earthquake: जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप ने कुमामोटो में भारी तबाही मचाई है। हादसे में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और राहत कार्य जारी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भूकंप से दहला जापान (AI मॉडिफाइड फोटो)
Japan Earthquake Death Toll: जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को प्रकृति का भीषण कहर देखने को मिला। रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता वाले एक शक्तिशाली भूकंप ने क्यूशू द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र को दहला दिया है। इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के नीचे दबे और लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मलबे के ढेर में तब्दील हुआ शॉपिंग मॉल
भूकंप का केंद्र रहे कुमामोटो प्रान्त में तबाही के खौफनाक मंजर दिखाई दे रहे हैं। काशिमा टाउन में स्थित एक बड़े शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां मौजूद कई ग्राहक और कर्मचारी मलबे में दब गए।
वहीं, यत्सुशिरो शहर में भी भारी नुकसान की खबर है, जहां निप्पॉन पेपर इंडस्ट्रीज के कारखाने की एक विशाल चिमनी गिर गई। कई जगह तो सड़कें भी फट गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन और राहत दलों ने इन दोनों जगहों से कई लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
क्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
मौत के साये में 13 भारतीय नाविक! यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर जहाज पर फंसी जान, ड्रोन हमलों से दहला इलाका
🔥道路が大陥没🔥しているので、 ドライバーさん、安全運転してくださいね。 今、熊本で震度7の地震が発生し大変なことになっています。とにかく、落ち着いて行動してください。 pic.twitter.com/sFFSbGIqI3 — とうしろう(5号)守若 冬史郎🙄 (@tourouken555) July 28, 2026
परिवहन सेवाएं ठप, पटरी से उतरी ट्रेन
भूकंप के झटकों ने जापान के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को भी हिलाकर रख दिया है। यत्सुशिरो स्टेशन पर एक ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई, जिससे रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके अलावा, हवाई सेवाओं पर भी गहरा असर पड़ा है।
अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आसो कुमामोटो हवाई अड्डे के रनवे को फिलहाल बंद कर दिया है। वर्तमान में करीब 90 घायलों को यत्सुशिरो और कुमामोटो के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Aerial video shows burning buildings, an overturned train and a damaged mall in Kumamoto, Japan, after a powerful earthquake hit the country on Tuesday. Public broadcaster NHK reported at least 50 people were taken to hospitals and local emergency services said “many” were… pic.twitter.com/d5ne3E6K1Y — CBS News (@CBSNews) July 28, 2026
प्रधानमंत्री ने जताया शोक
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक जिंदगियां बचाना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वर्तमान में जापान के सेल्फ डिफेंस फोर्स (SDF) के जवान स्थानीय टीमों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें:- Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
जापान के आपदा प्रबंधन विभाग ने कुमामोटो प्रान्त के 2,60,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सामग्रियां पहुंचाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची ने लोगों से अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में और खासकर क्षेत्र में जारी भीषण गर्मी के बीच अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। फिलहाल पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट है और मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
