PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
PoK Election Results: पीओके विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सियासी घमासान छिड़ गया है। मरियम नवाज ने बिलावल भुट्टो के धांधली के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें आत्ममंथन करने की नसीहत दी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
बिलावल भुट्टो और मरियम नवाज, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Maryam Nawaz On PoK Election Results: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के परिणाम आने के बाद वहां की राजनीति में भूचाल आ गया है। पंजाब की मुख्यमंत्री और PML-N की कद्दावर नेता मरियम नवाज ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी पर तीखा पलटवार किया है।
बिलावल द्वारा लगाए गए चुनाव में धांधली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मरियम ने दो टूक कहा कि रोने-धोने से कुछ नहीं होगा और पीपीपी को अपनी हार शालीनता से स्वीकार करनी चाहिए।
नतीजों में PML-N का दबदबा
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पीओके चुनाव के इस चरण में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, बिलावल भुट्टो की पीपीपी को मीरपुर क्षेत्र की कुल 13 सीटों में से केवल 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
इन नतीजों के बाद ही बिलावल ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे और आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी को मिलने वाले बहुमत को प्रभावित किया गया है। उन्होंने यहाँ तक कह दिया था कि राज्य को अब यह तय करना होगा कि उसके लिए राष्ट्रीय हित बड़ा है या फिर पीएमएल-एन का स्वार्थ।
मरियम ने सिंध के कुशासन पर घेरा
बिलावल के आरोपों का जवाब देते हुए मरियम नवाज ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत का फैसला जनता करती है, राज्य की मशीनरी नहीं। मरियम ने पीपीपी को आईना दिखाते हुए कहा कि सिंध में पिछले 17 सालों से उनकी सरकार है, लेकिन वहां स्वच्छता, कानून-व्यवस्था और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद दयनीय है।
उन्होंने तंज कसा कि बिलावल अपने चुनाव अभियान में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने या भविष्य का कोई स्पष्ट रोडमैप पेश करने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
सरकारी मंत्रियों ने भी साधा निशाना
इस विवाद में पाकिस्तान सरकार के अन्य मंत्री भी कूद पड़े हैं। योजना मंत्री अहसन इकबाल ने बिलावल के धांधली वाले बयानों को ‘अलोकतांत्रिक और अनुचित’ करार दिया है। वहीं, संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी ने कहा कि पीएमएल-एन की यह जीत जनता का जनादेश है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
मरियम नवाज ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य पीओके में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और विकास सुनिश्चित करना है और वे जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
