-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Sheikh Hasina Angry Over Resignation Demand During Coup Said Bury Me Here
‘मुझे मारकर यहीं दफना दो…’ तख्तापलट के बीच इस्तीफा मांगने पर भड़कीं थीं शेख हसीना
- Written By: अमन उपाध्याय
सेना के अफसरों ने छात्र आंदोलन की हिंसा के बीच शेख हसीना से इस्तीफा देने को कहा, तो उन्होंने नाराज होकर कहा, "मुझे गोली मार दो और यहीं गणभवन में दफना दो।"

शेख हसीना फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पिछले साल 5 अगस्त को इस्तीफा देने और देश छोड़ने से पहले सैन्य अधिकारियों के साथ एक तीखी बहस की थी। इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने एक सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब सेना के अफसरों ने छात्र आंदोलन की हिंसा के बीच शेख हसीना से इस्तीफा देने को कहा, तो उन्होंने नाराज होकर कहा, “मुझे गोली मार दो और यहीं गणभवन में दफना दो।” यह जानकारी बांग्लादेशी समाचार संस्था ‘प्रथम आलो’ की एक रिपोर्ट में सामने आई है।
पिछले साल हिंसक छात्र प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को 5 अगस्त को इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा था। उसी दिन वह बांग्लादेश की सेना के विमान से भागकर भारत पहुंची थीं और तब से नई दिल्ली में अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। शेख हसीना के देश छोड़कर जाने के कुछ घंटों के अंदर ही प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास गणभवन में घुस गए थे और तोड़फोड़ शुरू की थी। पीएम आवास को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया था।
शेख हसीना को इस्तीफा देने की सलाह
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) में सुनवाई की शुरुआत हो चुकी है। सुनवाई के दौरान मुख्य अभियोजक ने शेख हसीना के शासन के अंतिम क्षणों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पेश की। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय की संसद की स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने सबसे पहले शेख हसीना को इस्तीफा देने की सलाह दी थी। हालांकि, अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस सुझाव का कड़ा विरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद राजनीतिक हालात काफी अस्थिर हो गए हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया था। कहा गया था कि कुछ महीनों में आम चुनाव कराए जाएंगे, लेकिन अब तक चुनाव की कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है। इस वजह से देशभर में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और मोहम्मद यूनुस की सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं।
ईरान को मनाने निकले थे शहबाज-मुनीर, भारत ने बिछा दी अपनी चाल, खामनेई और ट्रंप को एकसाथ संदेश
सेना ने संभाल रखी है देश की बागडोर
तख्तापलट के बाद से बांग्लादेश की सेना ने देश की बागडोर संभाल रखी है। अब सेना चाहती है कि जल्द से जल्द चुनाव संपन्न कराए जाएं ताकि वह अपनी बैरकों में वापस लौट सके। इस परिस्थिति में ऐसा माना जा रहा है कि यदि मोहम्मद यूनुस सरकार ने तीन अहम फैसले नहीं लिए, तो उनकी सरकार भी तख्तापलट का शिकार हो सकती है।
शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद से देश में लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हाल ही में हुई सेना की एक आपात बैठक में पांच लेफ्टिनेंट जनरल, आठ मेजर जनरल (जीओसी), विभिन्न स्वतंत्र ब्रिगेडों के कमांडिंग अधिकारी और सेना मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे, जिससे साफ है कि हालात बेहद गंभीर हैं।
Sheikh hasina angry over resignation demand during coup said bury me here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
Aug 04, 2026 | 10:53 PMसागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
Aug 04, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














