- Hindi News »
- World »
- Iran Pakistan Talks India Strategic Move Message To Khamenei And Trump
ईरान को मनाने निकले थे शहबाज-मुनीर, भारत ने बिछा दी अपनी जाल, खामनेई और ट्रंप को एकसाथ संदेश
शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को बिना ईरान के समर्थन के ही तेहरान से निराश होकर वापस लौटना पड़ा। जब पाकिस्तानी नेतृत्व तेहरान में बातचीत कर रहा था, उसी वक्त भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह को लेकर एक महत्वपूर्ण...
- Written By: अमन उपाध्याय

पाकिस्तान को नहीं मिला ईरान से समर्थन, (डिजाइन फोटो)
तेहरान: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मुस्लिम देशों को साधने निकले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को बिना ईरान के समर्थन के ही तेहरान से निराश होकर लौटना पड़ा। पाक पीएम ने ईरान को प्रभावित करने के लिए गाजा और इजरायल पर तीखे बयान दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई से खास समर्थन नहीं मिला।
खामनेई ने केवल यह कहा कि ईरान को उम्मीद है भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझेगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ईरान ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश की थी। दिलचस्प बात यह रही कि जब पाकिस्तानी नेतृत्व तेहरान में बातचीत कर रहा था, उसी वक्त भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा कर दी।
अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों का खतरा
रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने यह घोषणा की है कि वह ईरान के चाबहार बंदरगाह की क्षमता को बढ़ाएगा और इसे 2026 के मध्य तक रेल नेटवर्क से जोड़ देगा। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों का खतरा बना हुआ है। इसे भारत की ओर से ट्रंप प्रशासन को एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में भारत की एक सरकारी कंपनी इस बंदरगाह के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही है। अमेरिकी दबाव के बावजूद, भारत और ईरान मिलकर चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran War: क्या ‘मैं जीत गया’ बोलकर जंग से बाहर निकलने को तैयार हैं डोनाल्ड ट्रंप?
Tehran Wedding: मुनीरिया चौक पर निकाह, युद्ध और तनाव के बीच तेहरान में प्रदर्शनकारी बने बाराती
महारानी का रास्ता रोका…पीठ पर हाथ रखा, Trump की ब्रिटेन की रानी के साथ किया ऐसा काम, मच गया बवाल- VIDEO
Trump Approval Rating: ट्रंप के लिए ईरान युद्ध बना मुसीबत! घटती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का पलड़ा भारी
यह भी पढ़ें- मोदी जी उन्हें बचा लो… पाकिस्तानी नेता ने मुहाजिरों के लिए लगाई गुहार, बोला- आप ही आखिरी उम्मीद
चाबहार पोर्ट को लेकर तेजी से चल रहा काम
अमेरिका ने पहले चाबहार पोर्ट को अपने प्रतिबंधों से छूट दी थी, लेकिन अब यह छूट समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है। यह बंदरगाह ओमान की खाड़ी में स्थित है और भारत इसे पाकिस्तान में चीन द्वारा विकसित ग्वादर पोर्ट के विकल्प के रूप में आगे बढ़ा रहा है। चाबहार पोर्ट की क्षमता को बढ़ाकर 1 लाख TEUs तक ले जाने की योजना पर काम चल रहा है। साथ ही, इस पोर्ट को ईरान के रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए चाबहार से जाहेदान तक लगभग 700 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है, जिसके अगले साल के मध्य तक पूरा होने की संभावना है।
Iran pakistan talks india strategic move message to khamenei and trump
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 171 में सिर्फ 10 सिग्नल अपग्रेड, ट्रैफिक सिग्नल अव्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त, कई विभागों को नोटिस
Apr 29, 2026 | 11:34 AMअब आपकी आवाज भी हो सकती है चोरी, इससे बचने के लिए Taylor Swift ने उठाया बड़ा कदम
Apr 29, 2026 | 11:34 AMपंकजा मुंडे ने शिंदे को दिया बड़ा झटका! डिप्टी सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फेरा पानी, महायुति में सब ठीक हैं?
Apr 29, 2026 | 11:30 AMपुणे: बंगले में चल रही थी ‘गांजे की खेती’; 41 पौधों के साथ 30 वर्षीय हर्ष पांचाल गिरफ्तार
Apr 29, 2026 | 11:22 AMUS Iran War: क्या ‘मैं जीत गया’ बोलकर जंग से बाहर निकलने को तैयार हैं डोनाल्ड ट्रंप?
Apr 29, 2026 | 11:20 AMबसंती में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़, वोटिंग के बीच भारी बवाल! देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:19 AMबधाई मांगने पर होगी जेल…HC ने किन्नरों के नेग को लेकर दिया बड़ा फैसला, बोले- यह अपराध माना जा सकता है
Apr 29, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













