-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Saudi Launches Nusuk Umrah Digital Platform For Indians 2025
सऊदी अरब ने भारतीय मुसलमानों को दिया खास तोहफा, वीजा के लिए अब नहीं लगाने पड़ेगे एजेंटों के चक्कर
- Written By: अक्षय साहू
Saudi Arabia: सऊदी अरब ने 2025 में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए ‘नुसुक उमराह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो उमराह वीज़ा, आवास, परिवहन और अन्य सेवाएं ऑनलाइन बुक करने की सुविधा प्रदान करता है।

सऊदी अरब ने उमराह के लिए लॉन्च किया खास ऐप (फोटो- सोशलप मीडिया)
Umrah Nusuk App: सऊदी अरब ने साल 2025 में उमराह करने वाले भारतीय मुसलमानों को खास तोहफा दिया है। अब तीर्थयात्रियों को उमराह वीजा और उससे जुड़ी सर्विस के लिए एजेंटों या बिचौलियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने ‘नुसुक उमराह’ नाम का एक नया डिजिटल प्लेटफाॅर्म लॉन्च किया है।
मंत्रालय का कहना है कि यह प्लेटफ़ॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन है और दुनियाभर के विदेशी तीर्थयात्रियों को उमराह वीज़ा के लिए आवेदन करने के साथ-साथ आवास, परिवहन, सांस्कृतिक पर्यटन और सहायता सेवाएं बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भारत के अलावा और किन देशों को इसमें शामिल किया गया है।
वीजा प्रक्रिया को सरल बनना मकसद
स्थानिय मीडिया के अनुसार, नुसुक उमराह सेवा को तीर्थयात्रा प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने तथा तीर्थयात्रियों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के मकसद से बनाया गया है। यह बहुभाषी प्लेटफाॅर्म सऊदी सरकार की विभिन्न प्रणालियों के साथ एकीकृत है, जिससे वीजा आवेदन से लेकर उसकी स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो जाती है। साथ ही, इसमें कई भुगतान विकल्प भी उपलब्ध हैं। तीर्थयात्री इस प्लेटफाॅर्म पर दो विकल्पों में से चुन सकते हैं या तो पहले से तैयार एकीकृत पैकेज लें या अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग सेवाएं चुनकर अपना व्यक्तिगत पैकेज तैयार करें।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
मान्यता प्राप्त एजेंटों को नुक्सान नहीं
हालाँकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि यह सेवा मान्यता प्राप्त एजेंटों की भूमिका को पूरी तरह खत्म नहीं करती है। इसका मुख्य उद्देश्य तीर्थयात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधाजनक लचीलापन प्रदान करना है। नुसुक उमराह सेवा का उपयोग इसके आधिकारिक पोर्टल (https://umrah.nusuk.sa) या नुसुक उमराह मोबाइल ऐप के जारिए किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इजराइल के बाद इस देश से भिड़ने की तैयारी में ईरान, वापस बुलाया दूत, खामेनेई का पारा हाई
सऊदी सरकार ने पिछले कुछ सालों में हज और उमराह को सरल बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। स्मार्ट तकनीकों का उपयोग बढ़ाया गया है, जैसे ई-वीजा प्रणाली, मोबाइल ऐप्स और डिजिटल गाइड। मक्का और मदीना में बुनियादी ढांचे को उन्नत किया गया है, जिसमें हाई-स्पीड ट्रेन और एयरपोर्ट सुविधाएं शामिल हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग हो रहा है। इन प्रयासों से तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों में सुधार हुआ है।
Saudi launches nusuk umrah digital platform for indians 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














