- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Prabodhan Prashikshan Sanshodhan Democracy Gadkari Nagpur
संदर्भ-समृद्ध ग्रंथ माला के द्वितीय ग्रंथ का विमोचन, गडकरी ने बताए लोकतंत्र की समृद्धि के तीन सूत्र
Nitin Gadkari: वि. स. पागे संसदीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा प्रकाशित की जा रही संदर्भ-समृद्ध ग्रंथ माला के द्वितीय ग्रंथ का विमोचन विधान परिषद सभागृह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

संदर्भ-समृद्ध ग्रंथ माला के द्वितीय ग्रंथ का विमोचन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Legislative Council: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए प्रबोधन, प्रशिक्षण और संशोधन ये तीन मूल सूत्र अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकुल संसदीय अभ्यास मंडल के माध्यम से राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी प्रशिक्षण के लिए आते हैं, जहां उन्हें कानून निर्माण की प्रक्रिया और संसदीय पद्धति के अध्ययन का अवसर मिलता है। ऐसे प्रशिक्षण और प्रबोधन से ही लोकतंत्र सशक्त होता है।
विधान परिषद द्वारा संमत महत्वपूर्ण विधेयकों, प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर आधारित वि. स. पागे संसदीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा प्रकाशित की जा रही संदर्भ-समृद्ध ग्रंथ माला के द्वितीय ग्रंथ का विमोचन विधान परिषद सभागृह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति प्रा. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल और उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे उपस्थित थे।
लोकतंत्र की समृद्ध परंपरा
गडकरी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए आवश्यक कौशल का निर्माण चर्चाओं के माध्यम से इसी सभागृह में होता है। विधान परिषद में कानून निर्माण पर गहन चर्चा होती है। विभिन्न मुद्दों पर नियमों को लेकर संघर्ष भी हुआ, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों में कभी कटुता नहीं आई। यही लोकतंत्र की समृद्ध परंपरा है।
सम्बंधित ख़बरें
सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज विधान भवन, नागपूर येथे ‘विधानपरिषदेने संमत केलेली महत्त्वपूर्ण विधेयके, ठराव आणि धोरणे’ या द्वितीय ग्रंथाच्या प्रकाशन समारंभामध्ये, ग्रंथाच्या संपादनासाठी योगदान देणाऱ्या संपादकांचा सत्कार केला. यावेळी सत्कार करण्यात आलेले ग्रंथाचे संपादक… pic.twitter.com/tRhRPlBrWx — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) December 13, 2025
इतिहास का संकलन आवश्यक: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कानून निर्माण की प्रक्रिया में सभागृह में होने वाली चर्चा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। चर्चा से बने कानूनों में जनभावनाओं का प्रतिबिंब दिखाई देता है और ऐसे कानून जनकल्याण के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भी विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और इस सभागृह ने देश को अनेक बुद्धिमान व अनुभवी सदस्य दिए हैं, जिनके अनुभव से कानून निर्माण की प्रक्रिया समृद्ध होती है। भारत की लोकतांत्रिक परंपरा हजारों वर्ष पुरानी है, लेकिन रिकॉर्ड के अभाव में संदर्भ उपलब्ध नहीं हो पाते। इसलिए इतिहास का संकलन आवश्यक है।
ये भी पढ़े: यशवंत शुगर फैक्ट्री की 299 करोड़ रुपए की जमीन डील सस्पेंड, फडणवीस ने जांच के आदेश दिए
द्विसदनीय व्यवस्था की महत्ता: राम शिंदे
विधान परिषद सभापति प्रा. राम शिंदे ने कहा कि देश में द्विसदनीय व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके कारण प्रभावी कानून बनाना संभव हुआ है। राज्य के विविध मुद्दों पर होने वाली चर्चा विकास के लिए पोषक होती है। ग्रंथ संपादन कार्य में सहयोग देने वाले पत्रकार योगेश त्रिवेदी, विलास मुकादम और किशोर आपटे का सत्कार किया गया। आभार विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर ने माना। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी निलेश मदाने ने किया। कार्यक्रम में मंत्री, विधिमंडल सदस्य, अधिकारी और संसदीय अभ्यास वर्ग के विद्यार्थी उपस्थित थे।
Prabodhan prashikshan sanshodhan democracy gadkari nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMसहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
Mar 03, 2026 | 07:22 AMईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 03, 2026 | 07:11 AMसावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMJamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Mar 03, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













