- Hindi News »
- World »
- Saudi Arabia 180 Death Sentences Drug Cases 6 Months
सऊदी ने 6 महीने में 180 लोगों को सुनाई फांसी की सजा, जुर्म जानकार रह जाएंगे दंग
सऊदी अरब में 2023 में 345 मौत की सजाएँ दी गईं, जो पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक हैं। 2025 तक फांसी की संख्या बढ़ने की आशंका है। अधिकांश सजाएँ नशे से जुड़े गैर-हिंसक अपराधों के लिए हैं।
- Written By: अक्षय साहू

सऊदी अरब में 6 महीने में 180 लोगों फांसी की सुनाई गई (फोटो- सोशल मीडिया)
रियाद: सऊदी अरब के कानून को दुनिया का सबसे सख्त कानून माना जाता है। इसकी झलक पिछले 6 महीनों में देश में दी गई फांसी की सजा से पता चलती है। सऊदी में पिछले 6 महीनों में 180 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चिंता जताई है, क्योंकि इनमें से अधिकांश जुर्म ऐसे हैं जिनके लिए दूसरे देशों में मामूली चालान लगाकर छोड़ दिया जाता है।
जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में सऊदी अरब में कुल 345 लोगों को मौत की सजा दी गई, जो पिछले 30 साल में सबसे ज्यादा है। वहीं, इस साल के पहले छह महीने में ही 180 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सऊदी में दी जाने वाली इन फांसी की सजाओं पर चिंता व्यक्त की है। संगठन का कहना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो 2025 में यह नया रिकॉर्ड बन सकता है।
अधिकतर मामले नशे से जुड़े हुए
मानवाधिकार संगठन ‘रीप्राइव’ के अनुसार, 2025 में सऊदी अरब में लगभग दो-तिहाई फांसी की सजा नशे से संबंधित मामलों में दी गई है। ये मामले ऐसे थे जिनमें किसी की जान नहीं गई थी। संगठन ने चिंता जताई है कि गैर-हिंसक अपराधों के लिए इतनी कठोर सजा देना गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
फिलीपींस की संसद में चली गोलियां, ICC के वांटेड सीनेटर की गिरफ्तारी पर भारी बवाल; पुलिस ने घेरा पूरा परिसर
नौ साल बाद चीन की धरती पर ट्रंप, एलन मस्क और टिम कुक के साथ बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति; क्या होगी बड़ी डील?
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि नशे के मामलों में मौत की सजा पाने वालों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है। संगठन ने आरोप लगाया कि सजा पाने वाले अधिकतर लोगों को अपनी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी और न ही उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए वकील मुहैया कराया गया। एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, इस साल सऊदी अरब में जिन लोगों को फांसी दी गई, उनमें आधे से अधिक विदेशी नागरिक थे।
इजरायल का एक और देश पर हमला… ‘ऑपरेशन ब्लैक फ्लैग’ से मचा कोहराम, 3 पोर्ट तबाह
विजन 2030 के तहत हो सकते हैं बदलाव
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सऊदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने विजन 2030 कार्यक्रम के आड़ में सख्ती कर रही है। सऊदी में 2030 में डिफेंस एक्सपो होने वाला है, इसके अलावा 2034 में यहां फीफा वर्ल्ड कप होना तय है। इसके चलते सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कई तरह के बदलाव कर रहे हैं, जिसमें महिलाओं को गाड़ी चलाने की आजादी और देश में शराब पर पाबंदी को खत्म करना शामिल है। मानवाधिकार संगठनों को उम्मीद है कि इसके तहत फांसी की सजा में भी बदलाव हो सकते हैं।
Saudi arabia 180 death sentences drug cases 6 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
May 13, 2026 | 07:58 PM46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
May 13, 2026 | 07:55 PM1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन
May 13, 2026 | 07:43 PMAlia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
May 13, 2026 | 07:42 PMभोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 07:36 PMइंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
May 13, 2026 | 07:30 PMEPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
May 13, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













