-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Cm Devendra Fadnavis Greatness In The Great Victory Of Mahayuti
संपादकीय: महायुति की महाजीत में देवाभाऊ का पुण्यप्रताप
- Written By: दीपिका पाल
Maharashtra Nikay Chunav: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अपना प्रभाव क्षेत्र मजबूत रखा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के असर वाले क्षेत्र जीते।

महायुति की महाजीत में देवाभाऊ का पुण्यप्रताप (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: स्थानीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में हुए नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रचंड सफलता मिली। इसकी प्रमुख वजह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की स्वच्छ और प्रभावी छवि है वरना सहयोगी नेता तो अपने कारनामों से महायुति को डुबाने पर ही तुले हुए हैं। इस पार्टी के सर्वाधिक नगराध्यक्ष व नगरसेवक निर्वाचित हुए। राज्यस्तर के नेताओं ने भी अपना गढ़ सुरक्षित रखा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अपना प्रभाव क्षेत्र मजबूत रखा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के असर वाले क्षेत्र जीते। अजीत पवार की राकांपा ने भी पुणे जिले में अपनी मजबूती कायम रखी।
विधानसभा में कांग्रेस गुट के नेता विजय वडेट्टीवार ने चंद्रपुर जिले में पार्टी को भारी सफलता दिलाई। पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में बीजेपी के वर्चस्व को चुनौती देने का प्रयास किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल बुलढाणा के हैं उन्होंने भी कांग्रेस को विदर्भ में कुछ कामयाबी दिलाई। बीजेपी को महाराष्ट्र में सर्वत्र शानदार सफलता मिली जबकि शिंदे सेना ने कोकण व दक्षिण महाराष्ट्र में सफलता पाई। विदर्भ में फिर एक बार अन्य पार्टियों को नकारते हुए मतदाताओं ने बीजेपी और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों पर विश्वास जताया। मराठवाड़ा के परिणाम मिश्रित रहे। उत्तर महाराष्ट्र (खान्देश) में बीजेपी व अजीत पवार की राकांपा को सफलता मिली।
इस चुनाव में बीजेपी, अजीत (राकांपा) व शिंदे सेना ने एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़कर ऐसी रणनीति अपनाई कि महाविकास आघाड़ी को वोट न मिलने पाएं। प्रचार के दौरान तीनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे की आलोचना की। कहीं शिंदे व अजीत की पार्टियों ने बीजेपी को घेरने का प्रयास भी किया। कमजोर हो चुकी उद्धव सेना व शरद पवार की राष्ट्रवादी को मामूली सफलता मिल पाई। स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तापक्ष की ओर ही मतदाताओं का झुकाव देखा जाता है। ऐसा ही इस बार भी हुआ। यह चुनाव विभिन्न कारणों से याद रखा जाएगा। अनेक वर्षों बाद चुनाव का मुहूर्त निकला। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत देखी गई। कई जगह चुनाव आगे बढ़ाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
अमरावती में उदय सामंत का बड़ा दावा: सभी 6 बागी सांसदों को दोबारा चुनकर लाएंगे CM शिंदे, असली शिवसेना हमारी ही
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव नहीं हैं बागी सांसद, राउत बोले- मुझे भी तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं एकनाथ शिंदे!
एकनाथ शिंदे के ऑफर को मारी लात! कांग्रेस छोड़ शिवसेना में जाने का विजय वडेट्टीवार का नहीं है प्लान
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव के पहले कितने ही विपक्षी नेता अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए। धनशक्ति का इस्तेमाल होने की शिकायतें मिलीं। शिवसेना (शिंदे) व राकांपा (अजीत) ने अपनी मूल पार्टियों की तुलना में अधिक सफलता पाई। बीजेपी के साथ महायुति करने का उन्हें भरपूर फायदा मिला। कांग्रेस ने दिखा दिया कि वह अब भी अपना प्रभाव रखती है। विदर्भ में यह बात सामने आई। विदर्भ छोड़कर शेष महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ना टाला। नगर पालिका व पंचायत चुनाव जनादेश की झलक दिखाता है। अब राज्य की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव फिर जनमत की परीक्षा लेगा। मुख्यमंत्री को चाहिए कि अब सत्तारूढ़ युति के दागियों पर अंकुश लगाएं।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Cm devendra fadnavis greatness in the great victory of mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
Jun 27, 2026 | 02:37 PMनासिक में औद्योगिक विकास के लिए जिलाधिकारी का कड़ा रुख, ‘उद्योग मित्र’ बैठक में बिजली के लिए 10 करोड़ का ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:37 PMMaha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
Jun 27, 2026 | 02:37 PMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Jun 27, 2026 | 02:30 PMनासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
Jun 27, 2026 | 02:21 PMबैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
Jun 27, 2026 | 02:17 PMजबलपुर: शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, रेलवे और MPRDC को जारी किया नोटिस
Jun 27, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













