-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Saudi Arab King Salman Health Update By Crown Prince Mohammed Bin Salman
सऊदी अरब किंग सलमान के तबियत प्रिंस क्राउन मोहम्मद बिन सलमान ने दी ताजा अपडेट
- Written By: अनिल सिंह

File Photo
नवभारत डिजिटल डेस्क: सऊदी अरब के किंग सलमान (King Salman) बिन अब्दुल अजीज के बीमारी की खबर सोमवार को तेजी से दुनिया भर में फैली। इतना ही नहीं उनके जापान के दौरे को भी रद्द कर दिया गया। वहीं सऊदी के किंग सलमान की तबीयत पर ताजा अपडेट (Health Update) प्रिंस क्राउन मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed Bin Salman) की तरफ से आई है। मंगलवार को सऊदी अरब में कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने किंग सलमान के तबीयत से जुड़ी आश्वस्त करने वाली जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी ने अपनी खबर में बैठक में की गई बात पर प्रकाश डाला है और राज्य टीवी के हवाले से यह दावा किया है कि किंग सलमान के फेफड़े की सूजन का इलाज किया जा रहा है और अब उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है।
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज की उम्र 88 साल की है। उन्हें जोड़ों में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एजेंसी की खबरों के मुताबिक किंग सलमान के देखरेख की जिम्मेदारी लाल सागर के बंदरगाह शहर जद्दा में अल सलाम पैलेस में रॉयल अस्पताल संभालता है। तबीयत बिगड़ने के बाद वहीं से की गई जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण की खबर सामने आयी। खबर के मुताबिक उनका इलाज फिलहाल एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा रहा है।
सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का निर्यातक देश है साल 2015 में किंग सलमान ने गद्दी संभाली और 2017 में 38 वर्षीय बेटे मोहम्मद बिन सलमान की बतौर क्राउन प्रिंस ताजपोशी की थी। किंग सलमान के तबीयत पर इससे पहले भी अटकलें लगाई जाती रही है, लेकिन कभी भी रॉयल कोर्ट की तरफ से उनकी तबीयत को लेकर जानकारी नहीं दी गई पर अब खुलकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी जाती है। मई 2022 में कोलोनोस्कोपी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं साल 2020 में उनके पित्ताशय को हटाने की सर्जरी की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
गुरुग्राम के बस स्टॉप पर सजती है बच्चों की रात की क्लास, वायरल वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
भोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
स्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई के बीच वायरल वीडियो पर मचा बवाल
Saudi arab king salman health update by crown prince mohammed bin salman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम के बस स्टॉप पर सजती है बच्चों की रात की क्लास, वायरल वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
Jun 29, 2026 | 10:50 PM3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PMभोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
Jun 29, 2026 | 10:40 PMस्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई के बीच वायरल वीडियो पर मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 10:39 PMक्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Jun 29, 2026 | 10:36 PMअब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
Jun 29, 2026 | 10:35 PMUP Chunav 2027: अखिलेश यादव के सामने टेबल पर पैर रखकर बात करने वाला ये नेता कौन? तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 29, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM










