- Hindi News »
- World »
- S Jaishankar Exposes Pakistan In Netherlands Terrorism Warning
‘सारे कुख्यात आतंकी…’, नीदरलैंड में जयशंकर ने खोल दी पाक की पोल, बोले- भुगतने होंगे भयावह परिणाम
एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है क्योंकि उस ऑपरेशन में एक स्पष्ट संदेश है कि अगर 22 अप्रैल को जैसी हरकतें हुईं, तो करारा जवाब दिया जाएगा।
- Written By: मृणाल पाठक

एस. जयशंकर (डिजाइन फोटो)
एम्सटर्डम: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान से बातचीत और आतंकवाद के समूल नाश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पार से आतंकी हमले जारी रहे तो पाकिस्तान को और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद को वहां की सरकार और सेना का समर्थन प्राप्त है।
दरअसल, नीदरलैंड में मीडिया से बात करते हुए एस जयशंकर ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर बयान दिया और कहा कि इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव आपसी बातचीत के बाद ही खत्म हुआ है।
जयशंकर ने खोली पाक की पोल
इस सवाल के जवाब में एस जयशंकर ने कहा, “मैं यह सुझाव नहीं दे रहा, मैं यह कह रहा हूं। मान लीजिए कि एम्सटर्डम जैसे शहर के बीच में बड़े सैन्य केंद्र हैं, जहां हजारों लोग सैन्य प्रशिक्षण के लिए इकट्ठा होते हैं, तो क्या आप कहेंगे कि आपकी सरकार को इसके बारे में कुछ नहीं पता? बिल्कुल नहीं।” उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि पाकिस्तान में आतंकवाद बढ़ रहा हो और वहां की सरकार को इसकी जानकारी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
Dhule में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स जब्त, प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे विदेशी उत्पाद; दो व्यापारी गिरफ्तार
दिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भभकी
दिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल
Iran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को मारी ठोकर, मुनीर-शरीफ की बढ़ी मुश्किलें
पाकिस्तान में हैं कुख्यात आतंकी
एस जयशंकर ने कहा कि हमें इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि पाकिस्तान को नहीं पता कि क्या हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में सबसे कुख्यात आतंकवादी सभी पाकिस्तान में हैं। वे बड़े शहरों में, दिनदहाड़े काम करते हैं। उनके आपसी संपर्क सभी को पता हैं। इसलिए हमें यह दिखावा नहीं करना चाहिए कि पाकिस्तान इसमें शामिल नहीं है। राज्य इसमें शामिल है। सेना इसमें पूरी तरह शामिल है। हमें यह दिखावा नहीं करना चाहिए कि पाकिस्तान इसमें शामिल नहीं है।
पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी
पाकिस्तान के साथ स्थायी समाधान के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद का निश्चित अंत चाहते हैं। इसलिए हमारा संदेश यह है कि हां, संघर्ष विराम ने फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाइयों को समाप्त कर दिया है, लेकिन अगर पाकिस्तान से आतंकवादी हमले जारी रहे, तो इसके भयावह परिणाम होंगे। पाकिस्तानियों को यह बात अच्छी तरह समझनी चाहिए।
जयशंकर ने कहा कि सरकार इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट है कि अगर ऐसा कोई हमला होता है तो उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है क्योंकि उस ऑपरेशन में एक स्पष्ट संदेश है कि अगर 22 अप्रैल को जैसी हरकतें हुईं, वैसी ही हरकतें हुईं तो जवाब दिया जाएगा, हम आतंकियों पर हमला करेंगे।
पीओके को लेकर कही बड़ी बात
एस जयशंकर ने कहा, “जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है, यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि यह 1947 में भारत में शामिल हुआ था, जब भारत और पाकिस्तान अलग हुए थे। पीओके की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों को उनके अवैध कब्जे वाले हिस्से को उनके असली मालिक को वापस करना चाहिए और वह हम हैं।” उन्होंने यह भी क कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी।
S jaishankar exposes pakistan in netherlands terrorism warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Apr 05, 2026 | 08:57 PMDiljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
Apr 05, 2026 | 08:51 PMBengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
Apr 05, 2026 | 08:48 PMRCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Apr 05, 2026 | 08:46 PMअमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Apr 05, 2026 | 08:44 PMIndian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
Apr 05, 2026 | 08:32 PMSRH के खिलाफ रोमांचक जीत के बावजूद टेंशन में पंत की LSG, 21 करोड़ वाला खिलाड़ी बना परेशानी का कारण
Apr 05, 2026 | 08:25 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














