-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Russian Army Preparing Attack Ukraine Drops Bombs Beforehand Trump Shocking Statement
अटैक करने जा रही थी रूसी सेना, उससे पहले ही यूक्रेन ने बरसा दिए बम; ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के हमले को यूक्रेन की ओर से हुए हमले का जवाब बताया है। उन्होंने 6 जून को पत्रकारों से कहा कि यूक्रेन ने पुतिन को हमला करने का बहाना दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले ही...

ट्रंप ने दी पुतिन को खुली धमकी, (डिजाइन फोटो)
मास्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब और अधिक उग्र होता जा रहा है। 6 जून की रात रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें 452 ड्रोन और 45 मिसाइलों का प्रयोग किया गया। यह हमला यूक्रेन की राजधानी कीव समेत चेर्निहिव, लुत्स्क, ल्विव, सुमी, पोल्टावा और अन्य शहरों को निशाना बनाकर किया गया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हुए, जिनमें आपातकालीन सेवा के कर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने इस हमले को निर्दोष नागरिकों और शहरों पर की गई रूस की बर्बर कार्रवाई बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की, ताकि युद्ध को रोका जा सके।
प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला
यूक्रेन ने रूस के संभावित हमले से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जून की रात रूस के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला बोला। यूक्रेनी सेना ने एंगेल्स और ड्यागिलेवो हवाई अड्डों को निशाना बनाया, जहां रूसी बमवर्षक विमान तैनात थे। यूक्रेन ने इस हमले को “रक्षात्मक कार्रवाई” बताया है। इस हमले में रूस के एक MI-8 हेलिकॉप्टर को हमले में पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि एक MI-35 हेलिकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
ईरान से PM मोदी को न्योता, लेकिन खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत ने क्यों भेजा बिहार का यह बड़ा चेहरा?
यूरोप में मौत बनकर बरसी गर्मी! फ्रांस में 1000 से अधिक लोगों की मौत, दशकों के रिकॉर्ड टूटे
इसके साथ ही, सरातोव और रियाजान इलाकों में स्थित ईंधन भंडार और अन्य सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया, जिससे वहां भयंकर आग और धमाकों की घटनाएं सामने आईं। यूक्रेन का दावा है कि इन हमलों का उद्देश्य रूस की सैन्य ताकत को कमजो करना और उसके हवाई हमलों को रोकना है।
रूस के चार सैन्य एयरबेस पर हमला
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी सेना ने यूक्रेन द्वारा भेजे गए 174 ड्रोनों को मार गिराया। यह कार्रवाई यूक्रेन के ‘ऑपरेशन स्पाइडरवेब’ के जवाब में की गई, जिसमें यूक्रेनी सेना ने रूस के चार सैन्य एयरबेस पर हमला करके 41 विमानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इनमें रूस के हैवी बॉम्बर और दुर्लभ ए-50 निगरानी विमान भी शामिल थे। रूस का दावा है कि उसने अपने सैन्य लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जबकि यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने नागरिक क्षेत्रों पर हमला किया।
पुतिन को हमला करने का मौका दिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के हमले को यूक्रेन के जवाबी कार्रवाई के रूप में बताया। उन्होंने 6 जून को पत्रकारों से कहा कि यूक्रेन ने पुतिन को हमला करने का मौका दिया था। ट्रंप ने कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और इसे रोकना चाहिए था। रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया और कहा कि वे इसे तभी लागू करेंगे जब जरूरी होगा। ट्रंप ने पहले भी कहा था कि वे शांति की संभावना को देखते हुए तुरंत रूस पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते।
हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस शांति वार्ता में देरी करता है, तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे बीच में न आते, तो रूस को और भी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता।
Russian army preparing attack ukraine drops bombs beforehand trump shocking statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














