Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन पर मंडराया संकट! शांति से बात करो वरना… पुतिन ने दी जेलेंस्की को आखिरी चेतावनी

Ukraine News Hindi: बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ किया कि यूक्रेन युद्ध बातचीत से खत्म हो सकता है, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो रूस सैन्य ताकत से समाधान निकालेगा।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 04, 2025 | 07:09 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia Ukraine News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया कि अगर समझदारी और संतुलन से कदम उठाए जाएं तो यूक्रेन में चल रही जंग को बातचीत के जरिए खत्म करने का मौका अभी भी मौजूद है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर मॉस्को ताकत के दम पर इस युद्ध को समाप्त करेगा।

बीजिंग में चीन के साथ नई गैस पाइपलाइन समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पुतिन ने कहा कि उन्हें इस पूरे संकट में अब “सुरंग के अंत में एक रोशनी” दिखाई दे रही है।

सहमति नहीं बनी तो करेंगे हथियारों का इस्तेमाल

राष्ट्रपति पुतिन ने पत्रकारों से कहा कि उनकी राय में अगर सभी पक्ष समझदारी से काम लें, तो इस संघर्ष को खत्म करने के लिए एक ऐसा समाधान खोजा जा सकता है, जिस पर सहमति बनाई जा सके। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर सामने खड़ी चुनौतियों का हल हमें हथियारों के बल पर ही ढूंढ़ना पड़ेगा।

पुतिन ने बातचीत का रुख नरम दिखाने के बावजूद अपनी पुरानी शर्तों में कोई ढील नहीं दी। इनमें यूक्रेन का NATO में शामिल होने का इरादा छोड़ना और रूसी भाषी लोगों के साथ हो रहे कथित भेदभाव को खत्म करना शामिल है।

ज़ेलेंस्की से मिलने को तैयार

उन्होंने यह भी कहा कि वह यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिलने को तैयार हैं, लेकिन केवल उस स्थिति में जब वार्ता पूरी तरह से तैयार हो और ठोस नतीजे सामने ला सके। दूसरी ओर, कीव ने मॉस्को को बैठक स्थल के तौर पर नकार दिया और यूक्रेन के विदेश मंत्री ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार्य करार दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने वॉशिंगटन और यूरोपीय देशों से अपील की है कि वे रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाएँ। उन्होंने पुतिन के साथ सीधी बातचीत की ज़रूरत पर भी जोर दिया है। इसी बीच, खुद को शांति का मध्यस्थ मानने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने नेताओं के बीच बैठक कराने की कोशिश की है और चेतावनी दी है कि अगर बातचीत नाकाम रही तो रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- भड़का हिन्दू समुदाय… ट्रंप के सलाहकार नवारो को लेकर हलचल तेज, ब्राह्मणों को लेकर कही थी ये बात

शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करना चाहते हैं युद्ध

वहीं, पुतिन ने कहा है कि वह युद्ध को “शांतिपूर्ण तरीके” से खत्म करना चाहते हैं, लेकिन रूस अपने दावों से पीछे नहीं हटेगा। इन दावों में वे चार यूक्रेनी इलाके भी शामिल हैं जिन पर रूस ने कब्ज़ा कर रखा है। दूसरी ओर, कीव और पश्चिमी देशों का कहना है कि यह कब्ज़ा पूरी तरह अवैध है और वे इसे मान्यता नहीं देंगे।

Russia ukraine war peace talks putin warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 07:09 AM

Topics:  

  • Russia-Ukraine War
  • Vladimir Putin
  • Volodymyr Zelenskyy
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप का पीछा नहीं छोड़ रहा एपस्टीन का भूत, इन दो नेताओं ने शुरू की फाइल सार्वजानिक करने की मुहीम

2

‘भारत हमें टैरिफ से मारता है…’, मोदी-जिंनपिंग की दोस्ती से नरम पड़े ट्रंप, फिर किया बड़ा दावा

3

चीन ने विक्ट्री परेड में दिखाई ताकत, पेश किया ऐसा फाइटर जेट कि अमेरिका की हो गई हालत खराब

4

थाईलैंड में राजनीतिक भूचाल, PM शिनावात्रा के बर्खास्त होते ही सत्ताधारी पार्टी ने की चुनाव की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.