-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- American Hindus Demand Trump Fire Peter Navarro Hinduphobic Remarks
भड़का हिन्दू समुदाय… ट्रंप के सलाहकार नवारो को लेकर हलचल तेज, ब्राह्मणों को लेकर कही थी ये बात
- Written By: अमन उपाध्याय
Peter Navarro on Brahmin: राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सलाहकार पीटर नवारो बिना किसी ठोस तथ्य या प्रमाण के हिंदू धर्म, ब्राह्मणों और भारत की विदेश नीति को लेकर भ्रामक बातें फैला रहे हैं।

पीटर नवारो, फोटो (सो. सोशल मीडिया )
Peter Navarro on India: अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर जारी तनाव के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो लगातार भारत विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं। इसको लेकर अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय ने ट्रंप से आग्रह किया है कि ऐसे हिंदू विरोधी बयान देने वाले पीटर नवारो को तुरंत पद से हटा दिया जाए। इस मांग को ‘अमेरिकन हिंदूज अगेंस्ट डिफेमेशन’ और ‘हिंदूपैक्ट’ नामक संगठनों ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर समर्थन दिया है।
हिन्दू संगठनों ने पीटर नवारो से व्हाइट हाउस ट्रेड ऑफिस के डायरेक्टर पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। इन संगठनों का आरोप है कि नवारो ने हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी की, जातिगत संदर्भों का गलत इस्तेमाल किया और भारत के प्रधानमंत्री से जुड़ी एक पवित्र हिंदू प्रार्थना का अपमान किया। उनका कहना है कि नवारो की यह बयानबाजी न केवल अमेरिका में हिंदू समुदाय के खिलाफ घृणा बढ़ा सकती है, बल्कि अमेरिका-भारत के रिश्तों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।
नवारो के बयानों की कड़ी आलोचना
अमेरिका के हिन्दू संगठनों ने नवारो के बयानों की कड़ी आलोचना की है। इन संगठनों के मुताबिक, नवारो की टिप्पणियां केवल सांस्कृतिक हमले की श्रेणी में आती हैं बल्कि यह एक जिम्मेदार प्रोपेगैंडा का भी अभाव है, जो 100 करोड़ से अधिक हिंदुओं की इज्जत को खतरे में डाल सकती हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि ऐसे बयान दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच मौलिक रिश्तों को कमजोर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
क्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
अमेरिकी हिंदू समुदाय का कहना है कि पीटर नवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वे केसरिया वस्त्र में ध्यान करते दिख रहे हैं। यह हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार एक सामान्य आध्यात्मिक प्रथा है। समुदाय का तर्क है कि इसे मज़ाक बनाने या प्रचार के रूप में प्रस्तुत करना गलत है। हिंदू पैक्ट ने कहा कि अगर निशाना हिंदू धर्म था तो यह धार्मिक आस्था का अपमान है, और अगर भारत के नेतृत्व को निशाना बनाया गया, तो यह कूटनीतिक दृष्टि से लापरवाही है। किसी भी मामले में, यह एक गंभीर उल्लंघन माना जाता है।
भारत और ब्राह्मणों को लेकर कही थी ये बात
पीटर नवारो हाल ही में अमेरिका में भारत के सबसे बड़े आलोचकों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर ब्राह्मणों को लाभ पहुंचा रहा है, जबकि आम नागरिकों को इसका कोई फायदा नहीं हो रहा। उन्होंने भारत को ‘टैरिफ का महाराजा’ भी कहा। नवारो और राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि भारत रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए फंडिंग कर रहा है। इसके अलावा नवारो का कहना है कि यूक्रेन में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर जाता है।
यह भी पढ़ें:- हथियारों की सप्लाई… यूक्रेन युद्ध अब और भी होगा भयंकर, पुतिन-जिनपिंग की जोड़ी से दुनिया में टेंशन
पीटर नवारो ने कहा कि भारतीय लोगों को यह समझना चाहिए कि कुछ ब्राह्मण उनके नाम पर लाभ कमा रहे हैं और यह रोकना जरूरी है। उन्होंने पहले यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी युद्ध’ कहा था और यह दावा किया कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर उसके खजाने को मजबूत कर रहा है। हालांकि, भारत ने नवारो के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी ऊर्जा खरीद वैश्विक बाज़ार के संचालन का हिस्सा है और रूसी तेल खरीद की अपनी नीति का बचाव किया।
American hindus demand trump fire peter navarro hinduphobic remarks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMमौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jul 29, 2026 | 12:30 PMमुरैना में एक्सपायरी देसी शराब की बिक्री का आरोप, 100 रुपये में तीन बिक रहे ‘पउआ’; जांच की मांग तेज
Jul 29, 2026 | 12:28 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














