-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Rishi Sunak Said I Get Inspiration From My Religion Swaminarayan Temple Blessings For Election Victory
ऋषि सुनक बोले- मैं अपने धर्म से पाता हूं प्रेरणा, स्वामीनारायण मंदिर में चुनावी जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
- Written By: साक्षी सिंह
सुनक ने कहा मैं हिंदू हूं और आप सभी की तरह, मुझे भी अपने धर्म से प्रेरणा और सांत्वना मिलता है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे भगवद गीता पर संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने पर गर्व है।

स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति
लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हमेशा अपने धर्म यानी हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते रहते हैं। ब्रिटेन में इन दिनों आम चुनाव की वजह से राजनीतिक हलचल तेज है। इस बीच ब्रिटेन के पीएम सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने आम चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में लंदन के प्रतिष्ठित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना और प्रार्थना की। बता दें कि स्वामीनारायण मंदिर, नेसडेन मंदिर के नाम से जाना जाता है।
टी20 वर्ल्ड कप से संबोधन की शुरुआत
शनिवार शाम जब ब्रिटिश पीएम सुनक काफिला भव्य मंदिर परिसर में पहुंचा तो वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने वहां पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर का दौरा, स्वयंसेवकों और समुदाय के नेताओं से बातचीत करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपन संबोधन की शुरुआत भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के संदर्भ से की। बता दें कि सुनक क्रिकेट के प्रशंसक हैं। ऋषि सुनक ने कहा कि भारत ने बहुत अच्छा वर्ल्ड कप खेला और जीत हासिल की। इसके लिए उन्हें बधाई।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2025 Final से पहले UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताई अपने पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी…
ऋषि सुनक ने भारत के एयर स्ट्राइक को सही ठहराया, पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात
ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने ससुर के साथ भारत और इंग्लैंड के मैच का लिया मजा, दोनों टीमों के कप्तानों से की मुलाकात
IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़े आधा दर्जन रिकॉर्ड, वानखेड़े में ऋषि सुनक-बिग बी समेत कई दिग्गज बने गवाह
धर्म से मिलती है प्रेरणा
सुनक ने इसके बाद अपने धर्म से मिलने वाली प्रेरणा के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और आप सभी की तरह, मुझे भी अपने धर्म से प्रेरणा और सांत्वना मिलता है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे भगवद गीता पर संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने पर गर्व है। हमारा धर्म हमें अपना कर्तव्य करना सिखाता है और परिणाम के बारे में चिंता नहीं करना चाहिए, बशर्ते कि हम इसे ईमानदारी से करें।
धर्म मार्गदर्शन करता है
ब्रिटेन के पीएम सुनक ने आगे अपने धर्म को लेकर कहा कि मेरे प्यारे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और मैं इसी तरह अपना जीवन जीता हूं। उन्होंने आगे कहा कि यही सीख मैं अपनी बेटियों को देना चाहता हूं जब वे बड़ी होंगी। यह धर्म ही है जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे दृष्टिकोण में मेरा मार्गदर्शन करता है।
Rishi sunak said i get inspiration from my religion swaminarayan temple blessings for election victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














