- Hindi News »
- World »
- Pm Narendra Modi Received Kuwaits Highest Honour Mubarak Al Kabir Order In Kuwait Met Crown Prince
कुवैत में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान ‘मुबारक अल-कबीर ऑर्डर’, क्राउन प्रिंस से भी की मुलाकात
कुवैत ने आज PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात की।
- Written By: राहुल गोस्वामी

पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान
कुवैत सिटी. आज यानी रविवार 22 दिसंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी कुवैत यात्रा के अंतिम दिन बायन पैलेस में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही कुवैत ने आज PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान’ द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात की।
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा से सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ प्राप्त हुआ। बता दें कि, यह किसी देश की ओर से PM मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। वहीं यह ऑर्डर मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों। विदेशी संप्रभुओं और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। इसे पहले बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को यह खास सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
#WATCH | Kuwait: Prime Minister Narendra Modi holds bilateral talks with the Amir of Kuwait, Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al Sabah in Kuwait. (Source: DD News) pic.twitter.com/PNcb8hZfcC — ANI (@ANI) December 22, 2024
#WATCH | Kuwait: Prime Minister Narendra Modi receives the highest civilian award ‘The Order of Mubarak the Great’, from the Amir of Kuwait, Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al Sabah in Kuwait. (Source: DD News) pic.twitter.com/LNBIqEsUJc — ANI (@ANI) December 22, 2024
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’…जिससे भाजपा हो जाती है चारों खाने चित्त, पीएम मोदी तक कर देते हैं गलती?
अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश का शक! रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग
दुनिया ने मानी मोदी की AI सोच, 86 देशों ने किया बड़ा ऐलान, भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब?
महाराष्ट्र बनेगा एग्रीकल्चर AI हब! CM फडणवीस ने वैश्विक निवेशकों को दिया बड़ा न्योता
आज प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता से पहले यहां ‘बायन पैलेस’ (कुवैत के अमीर का मुख्य महल) में रस्मी स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। वहीं उन्होने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ आज रविवार को व्यापक वार्ता की जिसमें विशेष रूप से व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों को नयी गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
#WATCH | Kuwait: Prime Minister Narendra Modi meets the Crown Prince of Kuwait Sabah Al-Khalid Al-Sabah pic.twitter.com/mtZP8Huhzk — ANI (@ANI) December 22, 2024
जानकारी दें कि, PM मोदी बीते शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। वह कुवैत के अमीर के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। यह पिछले 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। इससे पहले, 1981 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने आज कुवैत के युवराज (क्राउन प्रिंस) शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात की है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसका पहले PM मोदी ने बीते शनिवार को एक भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया था तथा एक भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा भी किया था। बता दें कि, भारत, कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत भी भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023-24 में 10। 47 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। कुवैत, भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को 3 % तक पूरा करता है।
Pm narendra modi received kuwaits highest honour mubarak al kabir order in kuwait met crown prince
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
Feb 21, 2026 | 07:54 PMचुनाव से पहले ममता ने चला ऐसा दांव…कि बंगाल से उखड़ जाएंगे BJP के पांव? TMC के काम आएगी भाजपाई टैक्टिक!
Feb 21, 2026 | 07:51 PMमुंबई में परंपरागत कुश्ती पर घटता युवाओं का रुझान, महंगे खानपान और जिम ट्रेंड से कुश्ती अखाड़े सूने
Feb 21, 2026 | 07:51 PMशारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अब्बास ने बहू का मार डाला, यूपी में कलंकित हुआ रिश्ता
Feb 21, 2026 | 07:50 PMIND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
Feb 21, 2026 | 07:37 PMMBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
Feb 21, 2026 | 07:34 PMRK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग
Feb 21, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM














