Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US-Iran Peace Deal: पीएम मोदी ने किया अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, बोले- इससे दुनिया में आएगी शांति

US Iran Peace Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का दिल खोलकर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस डील से वैश्विक अर्थव्यवस्था और पश्चिम एशिया में स्थिरता आएगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 15, 2026 | 02:23 PM

नरेन्द्र मोदी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi On US Iran Peace Deal: दुनिया की सबसे बड़ी कूटनीतिक और सैन्य मुसीबतों में से एक अब खत्म होने की कगार पर है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक शांति समझौते का ऐलान कर दिया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बड़े वैश्विक घटनाक्रम का स्वागत किया है और इसे दुनिया के लिए एक राहत भरी खबर बताया है।

पीएम मोदी ने ‘X’ पर व्यक्त की खुशी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से इस शांति समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इस लंबे संघर्ष के कारण न केवल क्षेत्र में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, बल्कि पूरी दुनिया को गंभीर आर्थिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समझौते के लागू होने से व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी और एक स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।

I welcome the understanding reached between the United States and Iran on ending the conflict in West Asia, which has caused serious economic disruption across the world and led to loss of life in many countries. India hopes that the implementation of this understanding will… — Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पाक वायुसेना का विमान क्रैश, हादसे में 2 पायलटों की मौत

Sundar Pichai: स्टैनफोर्ड में सुंदर पिचाई का विरोध, भाषण के दौरान छात्रों ने की नारेबाजी और वॉकआउट

होर्मुज से अरबों डॉलर तक… एक समझौते ने बदल दिया मिडिल ईस्ट का खेल, पॉइंट्स में जानिए डील की प्रमुख बातें

न फूल, न माला… स्लोवाकिया में पीएम मोदी का ‘ब्रेड और नमक’ से हुआ स्वागत, जानिए इसके पीछे का रहस्य

होर्मुज को फिर से खोल दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। ट्रंप के अनुसार, ईरान के साथ 14 प्रमुख शर्तों पर सहमति बनी है। इस समझौते का सबसे बड़ा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ेगा, क्योंकि ट्रंप ने ऐलान किया है कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने की मंजूरी दे दी गई है।

जिनेवा में होगा आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह

दोनों देशों के बीच बनी इस सहमति को अंतिम रूप देने के लिए 19 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक भव्य हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जाएगा। यदि यह डील आधिकारिक तौर पर साइन हो जाती है, तो यह पिछले 47 वर्षों में वाशिंगटन और तेहरान के बीच पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी। व्हाइट हाउस से ‘सफेद धुआं’ निकलने को इस बात का पुख्ता संकेत माना जा रहा है कि दोनों देश अब युद्ध के बजाय कूटनीति के रास्ते पर चलने को तैयार हैं।

ईरान की शर्तें और आगे की राह

ईरान ने भी इस समझौते को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए अमेरिका को तीन मुख्य कदम उठाने होंगे। जिसमें पहले नेवी को नाकेबंदी हटानी होगी इसके साथ ही सभी सैन्य कार्रवाइयां रोकना और ईरान के फ्रीज किए गए फंड को रिलीज करना होगा।

यह भी पढ़ें:- Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पाक वायुसेना का विमान क्रैश, हादसे में 2 पायलटों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने 12 अरब डॉलर की राशि जारी करने और तेल पर लगी पाबंदियां पूरी तरह हटाने की शर्त रखी है। भारत सहित दुनिया भर के देशों को उम्मीद है कि इस समझौते से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आएगी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला फिर से सुचारू हो सकेगी।

Pm modi welcomes us iran peace deal geneva signing strait of hormuz reopening

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 02:23 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.