ट्रंप का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान की गुजारिश पर ईरान को दी मोहलत, हॉर्मुज से निकाला 10 करोड़ बैरल तेल

Trump Claims Pakistan Request: डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर उन्होंने ईरान को मोहलत दी। साथ ही उन्होंने हॉर्मुज में एक बड़े गुप्त सैन्य मिशन की सफलता का दावा किया है।
Trump's major revelation: Granted a reprieve to Iran at Pakistan's request; 100 million barrels of oil moved out of Hormuz.
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump Claims Pakistan Request Iran Relief: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयानों से वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। वाशिंगटन में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने पाकिस्तान की प्रशंसा की और खुलासा किया कि उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के अनुरोध पर ईरान के खिलाफ अपने रुख में नरमी बरती।

राष्ट्रपति ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उनसे ईरान को कुछ समय देने की गुजारिश की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

पाकिस्तान ने की गुजारिश

ट्रंप के अनुसार, पाकिस्तान के ईरान के साथ करीबी संबंध हैं और पाकिस्तानी नेतृत्व ईरान को सही रास्ते पर लाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने पाकिस्तान की मदद की है। उनके प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल के अनुरोध पर मैंने ईरान को कुछ राहत दी है।

हॉर्मुज की खाड़ी में 'गुप्त मिशन'

कूटनीतिक चर्चाओं के बीच ट्रंप ने अमेरिकी सेना के एक गोपनीय और सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने उनकी देखरेख में हॉर्मुज की खाड़ी में एक खुफिया मिशन चलाया गया था। इस मिशन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्ग को सुरक्षित करना था। ट्रंप ने दावा किया कि इस ऑपरेशन के जरिए 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल और 200 से अधिक कमर्शियल जहाजों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पूरे मिशन की भनक ईरान को नहीं लगी और अब हॉर्मुज पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है।

भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने का दावा़

अपने संबोधन में ट्रंप ने एक बार फिर दक्षिण एशिया की शांति का श्रेय खुद को दिया। उन्होंने दावा किया कि यदि वह हस्तक्षेप नहीं करते, तो भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण परमाणु युद्ध छिड़ गया होता। ट्रंप ने कहा कि हमने उन्हें युद्ध करने से रोका। अगर मैं नहीं होता, तो यह एक परमाणु युद्ध में तब्दील हो जाता। हालांकि, उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई विशेष विवरण साझा नहीं किया, लेकिन उनका यह बयान क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ईरान पर सैन्य प्रहार

ईरान के प्रति अपने सख्त तेवरों को बरकरार रखते हुए ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका के हमले जारी रहेंगे। उन्होंने अमेरिकी 'अपाचे' हेलीकॉप्टर को गिराए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे अमेरिका को सैन्य कार्रवाई का पूरा अधिकार मिल गया है।

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कल भी हमला किया था और आज भी जोरदार प्रहार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि परमाणु-संपन्न ईरान पूरे मध्य पूर्व और इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com