Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पाक वायुसेना का विमान क्रैश, हादसे में 2 पायलटों की मौत

Pakistan Air Force Training Jet Crash: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई।
Pakistan Air Force Jet Crash: PAF aircraft crashes in Khyber Pakhtunkhwa; two pilots killed in the accident.
पाक वायुसेना का विमान क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Air Force Training Jet Crash News In Hindi: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक ट्रेनिंग विमान मरदान जिले में क्रैश हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एक नियमित सैन्य अभ्यास पर था। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है, जबकि सड़क पर मौजूद तीन स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान ट्रेनिंग मिशन पर था, उड़ान के दौरान उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई। जिसके बाद विमान अनियंत्रित होकर एक स्थानीय सड़क के पास जा गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि उड़ा रहे दोनों पायलटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की पुष्टि करते हुए गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि मृत पायलटों की पहचान कैप्टन कासिम और कैप्टन तलहा के तौर पर हुई है।

CCTV में कैद हुआ मौत का तांडव

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर गाड़ियां सामान्य रूप से गुजर रही हैं। तभी अचानक आसमान से एक जेट सीधे सड़क के बीचों-बीच आकर गिरता है। जिस समय यह विमान गिरा, वहां से दो मोटरसाइकिल सवार गुजर रहे थे। विमान के टकराते ही सड़क पर आग की एक लंबी और सीधी रेखा बन गई। हालांकि उन बाइक सवारों की वर्तमान स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

समय रहते इजेक्ट नहीं कर पाए पायलट

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान Super Mushshak MFI-17 ट्रेनर एयरक्राफ्ट था। बताया जा रहा है कि विमान में आई तकनीकी खराबी के बावजूद पायलटों ने उसे घनी आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की पूरी कोशिश की, लेकिन विमान कंट्रोल से बाहर हो जाने की वजह से दोनों पायलट समय रहते इजेक्ट नहीं कर पाए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पाकिस्तानी वायुसेना में 'ब्लैक मंथ'

यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान के सैन्य विमानों की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जनवरी से जून 2026 के बीच पाकिस्तान में यह पांचवीं बड़ी हवाई दुर्घटना है। इससे पहले 10 जून को POK में सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें 22 सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी। इसके अलावा, मई महीने में भी एक FT-7PG ट्रेनर विमान और एक JF-17 थंडर लड़ाकू विमान क्रैश हो चुके हैं। हालांकि, उन दोनों मामलों में पायलट अपनी जान बचाने में सफल रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com