Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

60 साल की आजादी और बौद्धों का गढ़…फिर कैसे इस्लामिक राष्ट्र बन गया मालदीव?

Maldives Independence Day मालदीव अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस देश को आजाद हुए 60 वर्ष पूरे हो चुके है। भारत के साथ मालदीव का सदियों पुराना रिश्ता रहा है। इस देश की सर्वाधिक आबादी मुस्लिम है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 25, 2025 | 06:59 PM

मालदीव का 2500 साल पुराना इतिहास है

Follow Us
Close
Follow Us:

Maldives History: आज के समय में मालदीव एक मुस्लिम बहुल आबादी वाला देश है और इसकी लगभग 98.5 प्रतिशत आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। लेकिन यह देश एक समय में कभी बौद्ध धर्म का भी प्रमुख केंद्र रहा था। फिर अरब देशों के व्यापारियों के आगमन के साथ यहां इस्लाम का उदय हुआ। इस्लामी शासन के लंबे दौर के बाद, यह पुर्तगालियों और फिर ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया था। मालदीव 1965 में स्वतंत्र हुआ, जो आज अपनी स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है। मालदीव की जनसंख्या मात्र 5 लाख है और यह 1200 द्वीपों का एक समूह है।

मालदीव की 40 प्रतिशत आबादी राजधानी माले में रहती है। मालदीव केवल 298 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो दिल्ली के कुल क्षेत्रफल का 20 प्रतिशत है। मालदीव की आधिकारिक भाषा धिवेही है, जिसे श्रीलंका की सिंहली भाषा के समान माना जाता है।

2500 साल पुराना है मालदीव का इतिहास

मालदीव का इतिहास 2500 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। लगभग 2500 साल पहले, निर्जन द्वीपों के समूह रहे मालदीव में इंसानों ने बसना शुरू किया था। यह कभी हिंदू और बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र था। 12वीं शताब्दी में इस देश के राजा ने इस्लाम धर्म अपना लिया था, जिसके बाद 150 सालों में यह पूरी तरह से मुस्लिम देश बन गया। वैज्ञानिक रिपोर्टों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण 25 सालों में मालदीव का 80% हिस्सा डूबने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

16 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज

15 फरवरी का इतिहास: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत

14 फरवरी का इतिहास: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला

13 फरवरी का इतिहास: जब अमेरिकी बमों ने दहलाया था बगदाद और भारत ने पाया ‘नायटिंगेल’ का साथ

कहा जाता है कि मालदीव में प्राचीन राजतंत्र की नींव भारत के ओडिशा राज्य (प्राचीन काल में कलिंग) के राजा ब्रह्मादित्य के पुत्र बौद्ध राजा सूरदासरुण आदित्य ने रखी थी। ऐसा माना जाता है कि आदित्य के शासनकाल में ही बौद्ध धर्म मालदीव पहुंचा। लगभग एक हजार साल तक बौद्ध धर्म मालदीव का प्रमुख धर्म बना रहा। बौद्ध धर्म के प्रसार के साथ ही मालदीव में बोलचाल की भाषा में प्राचीन धिवेही लिपि का प्रयोग होने लगा। मालदीव के कई द्वीपों पर आज भी बौद्ध मठों और स्तूपों के अवशेष मौजूद हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में हवित्ता या उस्तुबु कहा जाता है।

बामयान में विशाल बौद्ध प्रतिमा

मालदीव के थोडु द्वीप पर 1959 में बामयान जैसी एक विशाल बौद्ध प्रतिमा मिली थी। यह प्रतिमा लगभग 800 वर्षों तक मिट्टी के एक टीले के नीचे दबी रही। फुवाहमुला द्वीप पर फुआ मुलक्कू नामक 12 मीटर ऊंचा एक स्तूप भी है। यहां एक प्राचीन बौद्ध मंदिर के अवशेष भी मिले हैं। इस्लामी देश के गद्दू द्वीप पर भी एक विशाल बौद्ध स्तूप है।

मालदीव में 6 इस्लामी राजवंशों ने शासन किया

प्राचीन काल में, यह देश श्रीलंका के सिंहली शासकों और दक्षिण भारत के चोल साम्राज्य के प्रभाव में था। मालदीव में इस्लाम का उदय 9वीं-10वीं शताब्दी में अरब व्यापारियों के यहां आगमन के पश्चात माना जाता है। मालदीव के अंतिम बौद्ध शासक धोवेमी ने वर्ष 1153 में इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। धोवेमी का नाम सुल्तान मुहम्मद इब्न अब्दुल्ला रखा गया। फिर मालदीव को एक बौद्ध केंद्र से इस्लामी देश बनने में 150 वर्ष लग गए। इन इस्लामी राजाओं का शासन 1968 तक चला। मालदीव के नए संविधान के तहत, 2008 में इस्लाम को राज्य का धर्म घोषित किया गया। मालदीव की नागरिकता के लिए इस्लाम धर्म अपनाना अनिवार्य कर दिया गया।

पुर्तगाल का शासन, ब्रिटेन का नियंत्रण

इस्लामी शासन के बाद, मालदीव पुर्तगाल और ब्रिटेन का गुलाम रहा। पुर्तगाल ने 1558 में मालदीव पर कब्जा कर लिया। लेकिन 15 साल बाद 1573 में इसे पुर्तगाल से आजादी मिल गई। फिर यह ब्रिटेन के चंगुल में आ गया। 1887 में मालदीव ने ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, मालदीव ने अपनी आंतरिक स्वायत्तता बनाए रखी, लेकिन विदेश नीति और रक्षा नीति ब्रिटेन के हाथों में रही।

यह भी पढ़ें: राहुल ने स्वीकार ली कांग्रेस की गलती, बोले- हमारी सरकार से ये बहुत बड़ी भूल हुई

60 साल पहले मिली थी आजादी

मालदीव को 26 जुलाई 1965 को पूर्ण स्वतंत्रता मिली। 1968 में मालदीव एक गणराज्य बना और इब्राहिम नासिर पहले राष्ट्रपति चुने गए। आज प्रधानमंत्री मोदी मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ में शामिल होने माले पहुंचे हौ। मालदीव के प्रधानमंत्री इब्राहिम नासिर ने 1965 में ब्रिटेन के साथ स्वतंत्रता संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

Pm modi visit maldives how buddhism accept islam thousands years history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2025 | 06:59 PM

Topics:  

  • India-Maldives Relations
  • Maldives
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.